‘राहुल गांधी चीनी राजदूत से चीन पर ले रहे थे क्लास’, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर का कांग्रेस नेता पर तंज

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, मैं राहुल गांधी से चीन पर क्लास लेने की पेशकश करता, लेकिन मुझे पता चला कि वह चीनी राजदूत से चीन पर क्लास ले रहे थे. उन्होंने आगे कहा, दुर्भाग्य से विदेश नीति एक अखाड़ा बन गई है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में उतरे विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर तंज कसा. उन्होंने मैसूर में चुनाव पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, राहुल गांधी चीनी राजदूत से चीन पर क्लास ले रहे हैं.

मैं राहुल गांधी से चीन पर क्लास लेने की पेशकश करता : जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, मैं राहुल गांधी से चीन पर क्लास लेने की पेशकश करता, लेकिन मुझे पता चला कि वह चीनी राजदूत से चीन पर क्लास ले रहे थे. उन्होंने आगे कहा, दुर्भाग्य से विदेश नीति एक अखाड़ा बन गई है. कुछ मुद्दों पर हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम कम से कम इस तरह से व्यवहार करें कि हम विदेशों में अपनी सामूहिक स्थिति को कमजोर न करें.

चीन ने भारतीय जमीन पर किया कब्जा? जयशंकर ने दिया ऐसा जवाब

जब विदेश मंत्री एस जयंशकर से यह पूछा गया कि क्या चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया है. तो उन्होंने कहा, पैंगोंग में चीन की ओर से पुल बनाने के बारे में भी गलत जानकारी प्रसारित की गयी है. विदेश मंत्री ने कहा, चीन पहले 1959 में आये थे, फिर 1962 में इस क्षेत्र पर कब्जा किया. आदर्श गांव के मामले में भी ऐसा ही हुआ. उन क्षेत्रों में चीन ने गांव बसाये, जिसे हमने 62 में या उससे पहले ही खो दिये थे. विदेश मंत्री ने कहा, 1962 में जो हुआ, वह किसकी गलति थी. इस बारे में मैंने कभी भी कोई चर्चा नहीं की. यह हमारी सामूहिक विफलता थी. जिसे मैं राजनीतिक रंग देना उचित नहीं समझा हू्ं.

Also Read: कर्नाटक चुनाव: राहुल गांधी का दिखा अलग अंदाज, डिलीवरी बॉय के साथ की स्कूटी की सवारी, देखें वीडियो

राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर बोला था हमला

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर पर हमला बोला था. उस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि विदेश मंत्री को चीन के मुद्दे पर अपनी समझ बढानी चाहिए. चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और हम हाथ पर हाथ बैठे हैं. इससे जुड़ी जानकारी छिपाने में जुटे हैं. गौरतबल है कि राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले ट्वीट किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ सवाल पूछे थे. राहुल ने ट्वीट किया और लिखा था, चीन से डरते हैं, जनता से सच छिपाते हैं. सिर्फ अपनी छवि बचाते हैं. सेना का मनोबल गिराते हैं. देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं. राहुल गांधी ने आगे ट्वीट किया था, चीन की बढ़ती घुसपैठ और प्रधानमंत्री की चुप्पी, देश के लिए बहुत हानिकारक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >