नागा साधु भी ठंड में बिना कपड़ों के रहते हैं, राहुल के मुद्दे पर हो रिसर्च, टी-शर्ट मामले में बोले बघेल

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के टी-शर्ट पहनने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ऐसा देश में पहली बार नहीं हो रहा है. नागा साधु, दिगंबर जैन मुनि, कई लोग बिना कपड़ों के रहते हैं. राहुल जी जो मुद्दे उठा रहे हैं, उन पर रिसर्च होनी चाहिए.

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर काफी चर्चा में हैं. खास कर ठंड में टी-शर्ट पहनने का मुद्दे सबसे अधिक गर्म है. गत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी अब तक 108 दिनों की यात्रा में सिर्फ पैंट और टी-शर्ट में ही नजर आए हैं. राहुल गांधी के टी-शर्ट पर सबसे अधिक तंज बीजेपी नेताओं ने कसा है. बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी से पूछा है कि आखिर क्या खाते हैं कि उन्हें ठंड नहीं लगती है. अब इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी बयान सामने आया है.

देश में पहली बार नहीं हो रहा, नागा साधु भी रहते हैं बिना कपड़ों के: बघेल

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के टी-शर्ट पहनने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ऐसा देश में पहली बार नहीं हो रहा है. नागा साधु, दिगंबर जैन मुनि, कई लोग बिना कपड़ों के रहते हैं. राहुल जी जो मुद्दे उठा रहे हैं, उन पर रिसर्च होनी चाहिए.

शाह लोकसभा चुनाव के लिए आ रहे हैं, विधानसभा के लिए नहीं : बघेल

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में आ रहे हैं न कि राज्य विधानसभा चुनाव के लिए. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, भाजपा अपने दो पसंदीदा विषयों को आगे बढ़ा रही है जो धर्मांतरण और ध्रुवीकरण हैं. पिछले 4 साल में हमारी पार्टी ने किसानों, महिलाओं सहित सभी समूहों की आय बढ़ाई.

Also Read: आधा हिंदुस्तान बराबर धन 100 लोगों के पास, हरियाणा में केंद्र पर भड़के राहुल गांधी

राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

कड़ाके की ठंड में सफेद रंग की टी-शर्ट पहने राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज है कि आखिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को सर्दी क्यों नहीं लगती. दिल्ली में जब एक प्रत्रकार ने उनसे पूछा था कि इतनी ठंड में टी-शर्ट पहनकर कैसे रहते हैं, तो इसपर राहुल गांधी ने कहा था, टी-शर्ट ही चल रही है. जब नहीं काम करेगी, तब देखेंगे.

हरियाणा पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह हरियाणा में पानीपत से करनाल जिले में पहुंची और सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की. ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां घरौंदा में कोहंद गांव से शुरू हुई यात्रा में भाग लिया. राहुल गांधी अबतक 113 दिनों में देश के 101 राज्य और 52 जिलों पहुंच चुके हैं. यह यात्रा अब केवल 285 किलोमीटर शेष रह गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >