किचन में घिनौने कॉकरोच ने मचा रखा है आतंक? ये सस्ते घरेलू उपाय आएंगे आपके काम

Cockroach Control Tips: अगर आपके किचन में बार-बार कॉकरोच नजर आने लगे हैं तो इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. ये छोटी सी समस्या धीरे-धीरे बड़ी परेशानी बन सकती है. ऐसे में जरूरी है कि समय रहते सही उपाय अपनाए जाएं. इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से किचन को साफ और कॉकरोच-फ्री रखा जा सकता है.

Cockroach Control Tips: किचन को हमारे घर का सबसे जरूरी हिस्सा भी माना जाता है. यहां हम भोजन पकाते हैं जिसका सीधा संबंध हमारे सेहत से होता है. अक्सर जब हम खाना पका रहे होते हैं, तो किचन में कॉकरोच यहां से वहां घूमते और कई बार खाने की चीजों के ऊपर भी दिख जाते हैं. किचन में दिखने वाले कॉकरोच सिर्फ गंदगी नहीं फैलाते हैं, ये कई तरह की बीमारियां भी फैलाते हैं. अगर आप समय रहते इनसे छुटकारा नहीं पा लेते हैं, तो आगे चलकर आपको और आपके परिवार को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से जूझना पड़ सकता है. अगर आपके किचन में भी कॉकरोच दिखाई दे रहे हैं और आप इनसे आसानी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप इन घिनौने कॉकरोच से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

तेजपत्ता का इस्तेमाल करें

तेजपत्ते से निकलने वाली तेज गंध कॉकरोच को कभी पसंद नहीं आती है. यह एक बड़ा कारण है कि आप इसका इस्तेमाल कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए जरूर कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए आप कुछ तेजपत्ते लेकर उन्हें थोड़ा सा तोड़ देना है. इन टूटे हुए टुकड़ों को किचन के हर कोने में, सिंक के पास, गैस-सिलिंडर के पीछे और यहां तक की अलमारी में भी रख देना है. तेजपत्ता से निकलने वाली गंध कॉकरोच को दूर जाने पर मजबूर कर देती है.

यह भी पढ़ें: मिनटों में साफ करें पंखे और कूलर, अपनाएं ये आसान और असरदार ट्रिक्स

बेकिंग सोडा और चीनी का मिक्सचर

अगर आप कॉकरोच को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं तो आपको बेकिंग सोडा और चीनी के मिक्सचर का इस्तेमाल करना चाहिए. इस मिक्सचर को तैयार करने के लिए बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और चीनी को आपस में मिक्स करके एक मिक्सचर तैयार कर लें. अब इसे उन जगहों पर रख दें जहां पर ये कॉकरोच ज्यादा दिखाई देते हैं. चीनी की मिठास कॉकरोच को अपनी तरफ खींचती है जबकि बेकिंग सोडा उन्हें अंदर से नुकसान पहुंचाता है.

नीम के तेल या नीम की पत्तियों का इस्तेमाल

नीम के बारे में अगर आपको बताएं, तो आप इसे एक नेचुरल कीट-नाशक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे निकलने वाली तेज गंध किचन में मौजूद कॉकरोच को हमेशा के लिए उस जगह से भगाने का काम करती है. इसका इस्तेमाल करने के लिए नीम के तेल को पानी में मिलाकर किचन के सभी कोनों में और सिंक के आसपास स्प्रे कर दें. इसके अलावा आप अगर चाहें तो नीम की सूखी हुई पत्तियों को भी कोनों और अलमारी में रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मच्छरों से हो गए हैं परेशान? ये 5 आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >