‘राहुल गांधी ने हार्वर्ड से पढ़ाई की, फिर भी उन्हें पप्पू कहते हैं’, प्रियंका के बयान पर घमासान

प्रियंका गांधी ने कहा, राहुल गांधी ने हार्वर्ड और कैंब्रिज से पढ़ाई की है जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय हैं, लेकिन फिर भी वे उन्हें पप्पू कहते हैं. जब उन्हें पता चला कि वह पप्पू नहीं है और लाखों लोग उनके साथ चल रहे हैं, तो वे संसद में उनके द्वारा उठाए गए सवालों से परेशान हो गए.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बचाव में बीजेपी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला किया. हालांकि इस दौरान राहुल गांधी की पढ़ाई को लेकर दिये गये बयान पर बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गयीं.

‘राहुल गांधी ने हार्वर्ड-कैंब्रिज से पढ़ाई की, फिर भी उन्हें पप्पू कहते हैं’

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, राहुल गांधी ने हार्वर्ड और कैंब्रिज से पढ़ाई की है जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय हैं, लेकिन फिर भी वे उन्हें पप्पू कहते हैं. वाद्रा ने आगे कहा, जब उन्हें पता चला कि वह पप्पू नहीं है और लाखों लोग उनके साथ चल रहे हैं, तो वे संसद में उनके द्वारा उठाए गए सवालों से परेशान हो गए, जिनके जवाब उनके पास नहीं हैं. उन्हें सिर्फ एक व्यक्ति को रोकने के लिए यह सब करना पड़ रहा है.

बीजेपी ने राहुल गांधी की डिग्री पर उठाया सवाल

भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की डिग्री पर सवाल उठाते हुए कहा, पूर्व सांसद के किसी भी चुनावी हलफनामे में हार्वर्ड से डिग्री की कोई चर्चा नहीं है. भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी के किसी भी चुनावी हलफनामे में हार्वर्ड से डिग्री का उल्लेख नहीं है. उन्होंने कहा, प्रियंका वाड्रा अपने अयोग्य भाई की तरह ही झूठ बोल रही हैं. क्या परिवार के बारे में कुछ ऐसा है जो नकली नहीं है? मालवीय ने पूछा.

Also Read: ‘सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’, उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी को दे दी ऐसी चेतावनी

सुप्रिया श्रीनेत ने मालवीय पर किया पलटवार

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मालवीय पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने हार्वर्ड में अध्ययन किया था, लेकिन 1991 में उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण उन्हें किसी अन्य अमेरिकी विश्वविद्यालय में स्थानांतरित करना पड़ा.

राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

राहुल गांधी की संसद सदस्यता को लेकर कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है. सोमवार को सोनिया गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुआई में कांग्रेसी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद भवन से विजय चौक तक विरोध मार्च निकाला. यही नहीं राहुल गांधी के समर्थन में कई राज्यों से भी कांग्रेसी नेताओं ने काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >