Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने सदन की कार्यवाही पर उठाए सवाल, कहा- असंवैधानिक, नहीं दिया जाता बोलने का मौका

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है. राहुल ने कहा कि जब भी वे बोलने के लिए उठते हैं तो उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जाता है.

  • राहुल गांधी का आरोप, सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा
  • कांग्रेस के सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला से मिलकर दर्ज कराई शिकायत
  • असंवैधानिक तरीके से चलाया जा रहा है सदन- राहुल गांधी

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन की कार्यवाही पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि सदन अलोकतांत्रिक तरीके से चल रहा है. उन्होंने सभापति ओम बिरला से सदन को नियमों के अनुसार चलाने की गुहार लगाई है. राहुल गांधी का आरोप है कि उन्हें सदन में बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. बुधवार को सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस के करीब 70 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को सदन में बोलने का मौका नहीं देने पर अपना विरोध जताया.

ओम बिरला ने विपक्षी दलों को दी नसीहत

इससे पहले बुधवार को ही सदन में सभापति ओम बिरला ने विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए कहा ‘सदन में बोलते समय मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए. कई ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जिसमें सदन की गरिमा का उल्लंघन किया गया है’. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि वो लोकसभा के नियम 349 के तहत सदन में नियमों के तहत आचरण करें. बिरला ने शून्यकाल के बाद कहा कि नेता प्रतिपक्ष से अपेक्षा की जाती है कि वह सदन के नियमों और परंपराओं के अनुरूप आचरण करेंगे. इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी.

सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा- राहुल गांधी

सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाने के बाद राहुल गांधी ने संसद परिसर में मीडिया के साथ बात की. बातचीत में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कहा “लोकसभा अध्यक्ष ने मेरे बारे में कुछ बोला. जब मैं खड़ा हुआ तो वह उठकर चले गए और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी.” मीडिया के सामने राहुल गांधी ने कहा “जब भी मैं सदन में बोलने के लिए खड़ा होता हूं तो बोलने नहीं दिया जाता, जबकि यह परंपरा रही है कि नेता प्रतिपक्ष खड़ा हो तो उसे बोलने दिया जाए. पता नहीं किस प्रकार से सदन से चल रहा है.” उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ नहीं किया है. मैं शांति से बैठा था. पिछले सात-आठ दिन में मैंने कुछ नहीं बोला. लोकतंत्र में सरकार और विपक्ष दोनों की जगह होती है, लेकिन यहां लोकतंत्र की जगह नहीं है. पता नहीं कि लोकसभा अध्यक्ष की क्या सोच है.

अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा सदन- Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है. इसके बाद सदन में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने भी आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के कोई सांसद या मंत्री सिर्फ खड़े हो जाते हैं तो उन्हें बोलने की खुली छूट मिल जाती है. गोगोई ने यह भी कहा कि “जब सुषमा स्वराज नेता प्रतिपक्ष थीं तो लोकसभा में उन्हें क्या सम्मान मिलता था, हम सबने देखा है.” उन्होंने कहा कि इसको लेकर हमने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की है, उन्हें अपनी आपत्ति दर्ज कराई है. सदन में नेता प्रतिपक्ष की गरिमा की अवहेलना हो रही है.

Also Read: योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर उठाया श्रीकृष्णजन्मभूमि का मसला, क्या औरंगजेब के आदेश से तोड़ा गया था केशवमंदिर?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >