राहुल ने जोशी और अश्विनी वैष्णव के साथ की हंसी-ठिठोली, देखें Video

Rahul Gandhi: संसद भवन के बाहर राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रह्लाद जोशी के साथ हंसी-ठिठोली करते देखा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Rahul Gandhi: संसद भवन परिसर में जब केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मीडिया से राहुल गांधी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे, तब अचानक वहां पर राहुल गांधी भी पहुंच गए. जब वैष्णव बोल रहे थे, तो ठीक उनके पीछे राहुल गांधी नजर आए. जब वैष्णव वहां से जाने लगे, तो राहुल गांधी ने अश्विनी वैष्णव और प्रल्हाद जोशी को एक साथ खड़े होकर मीडिया को संबोधित करने के लिए कहा. इस दौरान राहुल गांधी के चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थी.

Rahul Gandhi ने जोशी और वैष्णव से क्या कहा?

लोकसभा के LoP राहुल गांधी वीडियो में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अश्विनी वैष्णव से यह कहते हुए नजर आए, आइए, साथ खड़े हों…एक साथ बात करें. हालांकि जोश और वैष्णव ने राहुल गांधी को नजरअंदाज कर दिया और वहां से चले गए. यह नजारा संसद परिसर में मीडिया स्टैंड के पास देखने का मिला.

राहुल गांधी ने सदन में सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरी तरह सरेंडर कर दिया. उन्होंने कहा- सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उसने भारत माता को बेच दिया. बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी इस तरह का समझौता करने को विवश हुए क्योंकि अमेरिका ने उनकी गर्दन पकड़ रखी है.

Rahul Gandhi: किसानों के हितों को कुचल दिया गया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ता पक्ष के सदस्यों की टोका-टाकी के बीच यह भी कहा कि भारत-अमेरिका समझौते में देश के किसानों के हितों को कुचल दिया गया, जैसा आज से पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया और आगे भी कोई नहीं करेगा. राहुल गांधी का कहना था, सरकार हजारों एकड़ में फैले यांत्रिक अमेरिकी खेतों के लिए दरवाजा खोल दिया है, जिससे हमारे छोटे किसानों को पूरी तरह कुचल दिया गया है. यह बेहद शर्मनाक है और न तो नरेंद्र मोदी से पहले किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा किया और न आपके बाद कोई ऐसा करने की हिम्मत करेगा.

राहुल गांधी के एक बयान को पीठासीन सभापति ने रिकॉर्ड से किया बाहर

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी और सरकार पर निशाना साधते हुए अमेरिका में एक भारतीय उद्योगपति के खिलाफ दर्ज मामले और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित एक प्रकरण का उल्लेख किया, जिस पर पीठासीन सभापति ने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि यह रिकॉर्ड में शामिल नहीं होगा.

चर्चा को बराबरी के स्तर पर होना चाहिए, मालिक और नौकर की तरह नहीं : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, मुझे सबसे ज्यादा हैरानी इस बात पर हुई कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते में क्या हुआ. अगर हम इंडिया गठबंधन (की सरकार में) अमेरिका के राष्ट्रपति से बातचीत कर रहे होते, तो हम एक बात बिल्कुल साफ करते कि इस पूरे समीकरण में सबसे महत्वपूर्ण पूंजी भारतीय डेटा है. अगर अमेरिका डॉलर को सुरक्षित रखना चाहता है, तो उसे यह मानना होगा कि भारतीय डेटा एक रणनीतिक पूंजी है और किसी भी चर्चा को बराबरी के स्तर पर होना चाहिए, मालिक और नौकर की तरह नहीं.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने लोकसभा में एपस्टीन फाइल्स का किया जिक्र, हंगामा

सरकार ने ‘भारत माता’ को बेच दिया, लोकसभा में बोले राहुल गांधी

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

‘घमंड में डूबी कांग्रेस’, गद्दार बयान पर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >