सरकार ने ‘भारत माता’ को बेच दिया, लोकसभा में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Lok Sabha : राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ समझौते में ‘‘भारत को बेच दिया गया, मां (मदर) को बेच दिया गया, भारत माता को बेच दिया गया, जिस पर सरकार को शर्म आनी चाहिए.

Rahul Gandhi in Lok Sabha : हम अस्थिर और खतरनाक दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच संघर्ष की स्थिति में सबसे मूल्यवान चीज भारतीय डेटा है. यदि अमेरिका महाशक्ति बने रहना चाहता है और डॉलर को मजबूत रखना चाहता है तो अमेरिकियों का ध्यान भारतीय डेटा पर होगा.

राहुल गांधी ने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ व्यापार समझौते पर बात करता तो हम कहते कि बराबरी से बात करनी होगी. हम कहते कि हमारी ऊर्जा सुरक्षा का हम ध्यान रखेंगे, हम अपने किसानों की रक्षा करेंगे.

ऊर्जा और वित्त को बनाया जा रहा है दुनियाभर में हथियार : राहुल गांधी

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बजट में इस बात को माना गया है कि ऊर्जा और वित्त को दुनियाभर में हथियार बनाया जा रहा है, लेकिन इस बारे में बजट में किसी कदम का उल्लेख नहीं है. हमें अपने लोगों, डेटा, खाद्य आपूर्ति और ऊर्जा तंत्र की सुरक्षा करनी होगी.

सरकार ने ‘भारत माता’ को बेच दिया : राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह बराबरी की शर्त पर नहीं किया गया. ‘सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उसने भारत माता को बेच दिया है. उन्होंने दावा किया कि भारत-अमेरिका समझौते में देश के किसानों के हितों को कुचल दिया गया, जैसा आज से पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया और आगे भी कोई नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, नोटिस पर 100 से अधिक सांसदों के हस्ताक्षर

कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि जनसंख्या त्रासदी है, लेकिन मैं कहता हूं कि यह ताकत है. राहुल गांधी ने कहा कि अगर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार होती और व्यापार समझौते की बात करती तो हम अमेरिका के राष्ट्रपति से कहते कि आप के डॉलर की सुरक्षा करने की सबसे बड़ी पूंजी भारतीय लोगों के पास है. उन्होंने कहा कि हम बराबरी पर बात करते. हम कहते कि आप ऐसे बात नहीं कर सकते कि हम आपके नौकर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >