Rahul Gandhi Bihar Visit: 'JDU-BJP को मिलेगी माकूल जवाब,' राहुल को रोके जाने पर भड़के खरगे-प्रियंका गांधी

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेसा सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार दौरे में हैं. जहां उन्हें दरभंगा में छात्रों से संवाद करने से रोका गया. उनके काफिले को रोक दिया गया. जिससे कांग्रेस गुस्से में है और बीजेपी-जदयू पर जोरदार हमला किया है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद प्रियंका गांधी ने इसे तानाशाही बताया है.

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बिहार पुलिस ने गुरुवार को दरभंगा में रोक दिया. राहुल आंबेडकर छात्रावास में छात्रों से बातचीत करने जा रहे थे. कांग्रेस ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- छात्रों से संवाद करने से रोका जाना तानाशाही की पराकाष्ठा है. खरगे ने यह दावा भी किया कि बिहार के लोग जनता JDU और BJP को माकूल जवाब देंगे.

बिहार इस अन्याय को याद रखेगी : खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अब क्या दलित, वंचित, पिछड़े वर्ग के छात्रों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है? क्या उनकी शिक्षा, उनकी भर्ती परीक्षा और नौकरियों के बारे में उनसे बातचीत करना कोई पाप है?” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार इस अन्याय को याद रखेगी और समय आने पर जद(यू) और भाजपा को इसका उचित जवाब भी देगी.”

राहुल गांधी को रोकना शर्मनाक, निंदनीय एवं कायराना कृत्य : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दरभंगा के आंबेडकर छात्रावास में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद करने जा रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रोकना “शर्मनाक, निंदनीय एवं कायराना कृत्य” है. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “तानाशाही पर उतारू जद(यू)-भाजपा गठबंधन की सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या बिहार में नेता प्रतिपक्ष का जाना अपराध है, या दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों की आवाज उठाना अपराध है?” प्रियंका गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि न्याय और क्रांति की धरती ​बिहार की जनता यह तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >