Putin India Visit: हम हमेशा रहे हैं शांति के पक्षधर, द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा

Putin India Visit : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे हैं. पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद द्विपक्षीय बैठक हुई. जानें इस दौरान पीएम मोदी ने क्या कहा.

Putin India Visit : द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि हम हमेशा शांति के पक्षधर रहे हैं. हम यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर काम कर रहे हैं. बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद से दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत होती रही है. पुतिन ने समय-समय पर एक सच्चे दोस्त की तरह भारत को हर जानकारी दी है. मोदी ने विश्वास को बड़ी ताकत बताया. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने यह बात कई बार पुतिन से साझा की है और दुनिया के सामने भी रखी है. देशों का भला शांति के रास्ते में ही है और भारत-रूस मिलकर दुनिया को उसी दिशा में ले जाएंगे. उन्हें भरोसा है कि हाल के प्रयासों से दुनिया फिर शांति की ओर बढ़ेगी.

इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली शिखर वार्ता से पहले राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया. इसके बाद पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. पुतिन ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद राजघाट पर विजिटर बुक में हस्ताक्षर किए. देखें वीडियो.

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के पालम हवाईअड्डे पर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेता एक ही कार से पीएम आवास पहुंचे, जहां डिनर हुआ. इस शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग मजबूत करने, भारत-रूस व्यापार को बाहरी दबावों से बचाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा की उम्मीद है. इस दौरे पर पश्चिमी देशों की खास नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें : Putin India Visit : मां ने लॉटरी में जीती कार, व्लादिमीर पुतिन के हाथ में ऐसे आई पहली फोर व्हीलर

पुतिन की यह भारत यात्रा बेहद अहम

भारत-अमेरिका तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यह भारत यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >