Puri Stampede : लोग प्रवेश द्वार से ही बाहर निकलने लगे, भीड़ बढ़ गई, जानें गुंडिचा मंदिर के पास कैसे मची भगदड़

Puri Stampede : ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास मची भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में 50 अन्य घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हादसे में घायल 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. वीडियो में देखें प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

Puri Stampede : ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार तड़के भगदड़ मचने से कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और लगभग 50 लोग घायल हो गए. यह घटना सुबह करीब चार बजे हुई जब सैकड़ों लोग दर्शन के लिए जुटे थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों का वीडियो आया है. इसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है.

पुरी के रहने वाले स्वाधीन कुमार पंडा ने कहा, “मैं कल रात 2-3 बजे तक मंदिर के पास ही था, लेकिन प्रबंधन ठीक नहीं था. वीआईपी के लिए नया रास्ता बनाया गया था और आम लोगों को दूर से ही बाहर निकलने को कहा गया था. लोग प्रवेश द्वार से ही बाहर निकलने लगे, जिससे भीड़ बढ़ गई. पुलिस की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी, क्योंकि कई अनधिकृत पास वाली गाड़ियां मंदिर के पास आ गईं. प्रशासन ने भीड़ को ठीक से नियंत्रित नहीं किया.’’

आगे उन्होंने बताया,’’सबसे बड़ी समस्या निकास द्वार की थी. रथ यात्रा के दिन भी कई लोगों की मौत हुई थी, लेकिन सरकार और प्रशासन ने इसका खुलासा नहीं किया और कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ. आज तीन लोगों की मौत हुई है. इसके लिए ओडिशा प्रशासन जिम्मेदार है. रात में वहां कोई पुलिस, प्रशासन नहीं था.”

यह भी पढ़ें : Puri Jagannath Yatra Stampede : पुरी में रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर के पास भगदड़, तीन की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >