School Holiday: पंजाब के स्कूलों में 27 से 30 अगस्त तक छुट्टी, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

Punjab School Holiday: भारतीय मौसम विभाग ने मौसम का पूर्वानुमान लगाते हुए पंजाब के कई जिलों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बच्चों की सुरक्षा देखते हुए राज्य प्रशासन ने राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 27 से 30 अगस्त तक छुट्टी की घोषणा की है.

Punjab School Holiday: भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिससे देखते हुए राज्य प्रशासन द्वारा चार दिनों तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है. राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी जानकारी देते हुए 26 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में बताया गया है कि 27 अगस्त से 30 अगस्त तक राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे. इसमें सभी प्राइमरी, सेकेंडरी और प्राइवेट स्कूल शामिल हैं.

मुख्यमंत्री भगवंत मान का पोस्ट

सीएम भगवंत मान ने लिखा कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश का यह सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है. जिस कारण से 27 से 30 अगस्त तक राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे.

पंजाब में अगले 4 दिनों तक बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि उत्तर-पश्चिम पंजाब में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी-तूफान आने की भी संभावना है. साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने के भी आसार हैं. इसके अलावा पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से पंजाब के कई जिलों में जलभराव की समस्या और बढ़ गई है. पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, तरन-तारन और होशियारपुर जिलों के गांव इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

यह भी पढ़े: Maharashtra News: पालघर में बड़ा हादसा, वसई में चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, दो की मौत, 9 घायल

यह भी पढ़े: Vaishno Devi Landslide: माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, 30 लोगों की मौत, आज भी IMD का रेड अलर्ट

यह भी पढ़े: Mamata Banerjee: पीएम मोदी प्रवासी पक्षी की तरह… जानिए ऐसा क्यों बोलीं सीएम ममता बनर्जी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >