पुणे मर्डर केसः सिया के भाई का दोस्त था चेतन, उसी ने कराई थी दोनों की मुलाकात

Pune Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने सिया गोयल के भाई से पूछताछ करके एक नया खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, सिया के भाई साहिल गोयल ने बताया कि चेतन चौधरी से पहली मुलाकात क्रिकेट ग्राउंड पर हुई थी. दोनों में दोस्ती हुई और उसके बाद चेतन और सिया के बीच करीबी बढ़ी. हालांकि केतन से सगाई होने के बाद साहिल ने सिया को चेतन से रिश्ता तोड़ने भी कहा था.

Pune Murder Case : पुणे के चर्चित लोहागढ़ किला मौत मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिया के भाई साहिल गोयल ने कबूल किया है चेतन से उसकी दोस्ती 2024 में हुई थी. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, इसी के जरिए वह सिया के घर आने-जाने लगा, फिर चेतन और सिया की दोस्ती हो गई और यही दोस्ती केतन के हत्या की साजिश बन गई.

दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदली

पुलिस जांच में सामने आया कि क्रिकेट से शुरू हुई पहचान जल्द ही सिया और चेतन की गहरी दोस्ती में बदल गई. इसके बाद चेतन का गोयल परिवार में आना-जाना बढ़ गया. पुलिस का मानना है कि इसी दौरान दोनों के बीच करीबी रिश्ता विकसित हुआ.

भाई को पहले से थी रिश्ते की जानकारी

पुलिस ने सिया के भाई साहिल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ में साहिल ने बताया कि उसे कई महीनों पहले ही सिया और चेतन के रिश्ते की जानकारी मिल गई थी. उसने अपनी बहन को समझाया था कि वह यह रिश्ता खत्म कर दे, क्योंकि उसकी सगाई पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल से हो चुकी थी.

शादी की तैयारियां भी करती रही सिया

पुलिस जांच के मुताबिक, चेतन से संबंध होने के बावजूद सिया शादी की तैयारियों में पूरी तरह शामिल रही. वह अक्सर केतन के परिवार से मिलने भी जाती थी और शादी की योजनाओं में हिस्सा लेती थी. दोनों ने बाली में प्री-वेडिंग फोटोशूट कराने की भी योजना बनाई थी.

अब परिवार की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या परिवार के किसी अन्य सदस्य को इस रिश्ते की जानकारी थी और क्या किसी ने पहले से ऐसे संकेत देखे थे, जिनसे कथित साजिश का अंदेशा लगाया जा सकता था. फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच लगातार जारी है.

यह भी पढ़े- राम मंदिर दान चोरी का बड़ा खुलासाः 80 लाख रुपये कैश बरामद, आठों आरोपियों से पूछताछ जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >