पुणे हिट एंड रन केस: पुलिस का एक्शन, कार चला रहे नाबालिग आरोपी का पिता हिरासत में

Pune Car Accident Case: महाराष्ट्र के पुणे शहर के कल्याणी नगर इलाके में हुई दुर्घटना के मामले में आरोपी के पिता को हिरासत में लिया गया है. जानें पूरा मामला

Pune Car Accident Case: महाराष्ट्र के पुणे शहर के कल्याणी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. एफआईआर दर्ज कर ली गई. यह जानकारी डीसीपी विजय कुमार मगर (पुणे सिटी पुलिस) ने दी. ताजा जानकारी के अनुसार, पुणे सीपी अमितेश कुमार ने बताया कि नाबालिग आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को मंगलवार सुबह संभाजीनगर से हिरासत में लिया गया है.

पुलिस आरोपी पर वयस्क अभियुक्त की तरह चलाना चाहती है मुकदमा

पोर्श कार हादसे के बाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है. पुलिस ने औरंगाबाद जिले से आरोपी नाबालिग लड़के के रियल एस्टेट डेवलपर पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी पर वयस्क अभियुक्त की तरह मुकदमा चलाना चाहती है इसके लिए उसने हाई कोर्ट से सोमवार को अनुमति मांगी है. पुलिस की ओर से आरोपी के पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले निचली अदालत पुलिस की अपील को खारिज कर चुकी है.

घटना 19 मई की तड़के सुबह की

घटना 19 मई की तड़के सुबह की बताई जा रही है. महाराष्ट्र के पुणे के कल्याणी नगर इलाके में एक रियल एस्टेट डेवलपर के बेटे ने स्पोर्ट्स कार पोर्श से बाइक सवार को जोरदार टक्टर मार दी थी. सीपी पुणे ने बताया था कि आरोपी के पिता और किशोर आरोपी को शराब परोसने वाले बार के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और 77 के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : Pune Accident: पुणे सड़क हादसे के आरोपी को मिली निबंध लिखने की सजा, दो लोगों की गई थी जान

आरोपी को कुछ शर्तों पर जमानत

इससे पहले आरोपी के वकील प्रशांत पाटिल ने बताया था कि पुणे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किशोर आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड ने कुछ शर्तों पर जमानत दे दी है. आरोपी को 15 दिनों के लिए यरवदा की यातायात पुलिस के साथ काम करना होगा, आरोपी को दुर्घटना पर एक निबंध लिखना होगा. उसे शराब छोड़ने में मदद करने के लिए संबंधित डॉक्टर से इलाज करवाना होगा. साथ ही, मनोचिकित्सकीय परामर्श लेना होगा और रिपोर्ट प्रस्तुत करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >