Pune Bridge Collapse : भगवान राम की कृपा से बच गए, प्रत्यक्षदर्शी ने कहा

Pune Bridge Collapse: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना लोहे का पुल रविवार को अचानक टूट गया, जिससे दर्जनों सैलानी नदी की तेज धार में बह गए. यह हादसा कुंडमाला इलाके में हुआ, जो एक लोकप्रिय वीकेंड पिकनिक स्थल है. बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर पहले ही बढ़ चुका था, जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं. जानें प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा?

Pune Bridge Collapse: पुणे से रविवार को अचानक डरावनी खबर आई जब इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पैदल पुल टूट गया. इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग नीचे पानी में गिर गए. जो लोग उस समय पुल पर चल रहे थे, वे अब उस खौफनाक पल को याद कर रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शी स्वप्निल कोल्लम ने बताया, “पुल पर 150-200 लोग थे, लेकिन जिस जगह पुल टूटा वहां करीब 50 लोग मौजूद थे. भगवान की कृपा से मेरा परिवार सुरक्षित है.” वहीं एक और चश्मदीद निखिल कोल्लम ने इस हादसे को भगवान का चमत्कार बताया. उन्होंने कहा, “यह भगवान राम की कृपा है कि हम सुरक्षित हैं. आज मेरा और मेरे परिवार का पुनर्जन्म है.”

पुणे पुल ढहने से 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे जिले में तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना संकरा पुल रविवार दोपहर ढह गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 51 लोग घायल हो गए. पुल पर कथित तौर पर उस समय 150 से 200 से अधिक लोग सवार थे. दोपहर 3:15 बजे के आसपास पुल ढह गया. भीड़भाड़ वाले पुल का एक हिस्सा टूटकर गिरने से अफरा-तफरी मच गई, जिससे लोग तेज बहती नदी में गिर गए. महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह घटना पर्यटकों की भीड़ के कारण हुई, जिन्होंने वहां पर लगे चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर दिया था.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा, “कुल 51 लोग घायल हैं. इन्हें विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. हादसे में चार व्यक्तियों की मौत हो गई. तीन की पहचान चंद्रकांत साल्वे, रोहित माने और विहान माने के रूप में हुई है.एक की पहचान नहीं हो पाई है.”

अमित शाह ने हादसे के संबंध में जानकारी ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे के तलेगांव में इंद्रायणी नदी पर पुल गिरने की घटना पर दुख जताया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात कर मौके की स्थिति की जानकारी ली. शाह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आसपास तैनात एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और तेजी से बचाव कार्य शुरू किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एनडीआरएफ ने उल्लेखनीय तत्परता से कई लोगों की जान बचाई. अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव सहायता के लिए राज्य सरकार के साथ खड़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >