अगले 72 घंटे बारिश का अलर्ट, 10 से ज्यादा राज्यों में झमाझम, 30 से 40 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में अगले 72 घंटे में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश और 30 से 40 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम की करवट दिखाई दे रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में जोरदार बारिश की भी संभावना है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश से आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. 23 से 25 ​​फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटिर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में कई राज्यों में बारिश की संभावना है

  • 23 से 25 ​​फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती है. कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • 23 फरवरी को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी, बिजली और तेज़ 30 से 40 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती है.
  • मौसम विभाग के मुताबिक 23 और 24 फरवरी को ओडिशा, 24 फरवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश के साथ 23 और 24 फरवरी को सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, तेलंगाना में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है.
  • 23 फरवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल और माहे, लक्षद्वीप, अंदरूनी कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 24 और 25 फरवरी को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है.
  • 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है और 23 फरवरी को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
  • 26 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

Weather Update: उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान, पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने की संभावना है. अगले 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जबकि उसके बाद 3 दिनों तक खास बदलाव नहीं होगा. वहीं 26 फरवरी 2026 से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव होने की संभवना है. पंजाब में 24 फरवरी तक सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. मध्य भारत में विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट और उसके बाद 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. महाराष्ट्र में अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 6 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >