Pune Accident Video : फुटपाथ पर सोए हुए थे मजदूर, ट्रक ड्राइवर ने रौंदा, 1 साल के बच्चे सहित तीन की मौत

Pune Accident Video: पुणे में ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में तीन की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए. पुलिस यह जांच कर रही है कि ड्राइवर ने कहीं शराब तो नहीं पी रखी थी.

Pune Accident Video : महाराष्ट्र के पुणे शहर में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. छह लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घटना रविवार देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट में वाघोली इलाके में हुई. यहां फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे. घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘केसनंद फाटा इलाके के पास फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे. एक ट्रक ने इनको रौंद दिया. इससे तीन लोगों की मौत हो गई. फुटपाथ पर सो रहे लोगों में ज्यादातर मजदूर थे. ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. इस बात की जांच की जा रही है कि ड्राइवर ने कहीं शराब तो नहीं पी हुई थी.’’ पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वैभवी पवार (1 साल), वैभव पवार (3 साल) और विशाल पवार (22 साल) के रूप में हुई है.

Read Also : Germany Video : जर्मनी में सऊदी के डॉक्टर ने क्रिसमस मार्केट में घुसा दी कार, 2 की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >