पुडुचेरी में वोटरों का अनोखा स्वागत, महिला रोबोट ने किया अभिवादन, Video

Puducherry polls 2026: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग की अनोखी पहल देखने को मिली. मतदान केंद्र पर तैनात महिला रोबोट वोटरों का स्वागत करती नजर आई. हाथों में फूले का ट्रे लिए यह रोबोट लोगों का अभिवादन कर रही थी. देखें वीडियो

Puducherry polls 2026: निर्वाचन आयोग ने केरल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के दौरान कई नई पहलें शुरू की हैं. इसी कड़ी में पुडुचेरी में मतदाताओं के स्वागत के लिए एक विशेष रोबोट तैनात किया गया है. यह रोबोट सुबह से ही मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले वोटरों का अभिनंदन कर रहा है. महिला की आकृति वाली रोबोट के हाथों में फूलों का एक ट्रे है. रोबोट ने साड़ी की तरह ड्रेस पहना हुआ है. वो वोट देने आ रहे लोगों का अभिवादन करती नजर आ रही है.

पुडुचेरी में जारी है मतदान

पुडुचेरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार (9 अप्रैल) सुबह सात बजे से मतदान जारी है. इस चुनाव में 9.50 लाख मतदाता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) गठबंधन के चुनावी भाग्य का फैसला कर रहे हैं. मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर आने लगे. पुडुचेरी और इसके कराईकल, माहे और यानम क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के बाहर वोटर्स कतार में खड़े दिखे. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ. कई मतदान केंद्रों पर वोटरों का स्वागत किया गया.

30 सीटों पर हो रहा मतदान

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान जारी है. पुडुचेरी क्षेत्र की 23 विधानसभा सीटों, कराईकल की 5 सीटों, जबकि माहे और यानम की 1-1 सीट पर वोट डाले जा रहे हैं.

महिला मतदाता पुरुषों से ज्यादा

कुल 9.50 लाख मतदाताओं में 5.03 लाख महिला मतदाता हैं, जो 4.46 लाख पुरुष मतदाताओं से अधिक हैं. यह आंकड़ा पुडुचेरी में महिला मतदाताओं की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है।

1,099 मतदान केंद्र, 209 संवेदनशील

अधिकारियों के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 209 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.

294 उम्मीदवार मैदान में

इस चुनाव में कुल 294 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >