प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर कटाक्ष, कहा- माचो मैन, देखें वीडियो

Priyanka Gandhi: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. प्रियंका ने माचो मैन बोलकर पीएम पर तटाक्ष किया.

Priyanka Gandhi: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से जब सरकार द्वारा नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन न लाने पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा- पीएम मोदी की 56 इंज माचो मैन वाली छाती है. फिर उनके खिलाफ प्रिविलेज मोशन क्यों नहीं लाना चाहिए.

सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन न लाने का किया फैसला

सरकार ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन न लाने का फैसला किया है. हालांकि बीजेपी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ विशिष्ट प्रस्ताव का नोटिस दिया है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशिष्ट प्रस्ताव लाने के लिए एक नोटिस दिया है. जिसमें नेता प्रतिपक्ष की सदन की सदस्यता रद्द करने और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांग की है. दुबे ने कहा, कोई विशेषाधिकार हनन नोटिस नहीं दिया है.

राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस में क्या है?

राहुल गांधी के खिलाफ विशिष्ट प्रस्ताव का जो नोटिस दिया गया है, उसमें यह जिक्र किया गया है कि कैसे राहुल सोरोस फाउंडेशन, फोर्ड फाउंडेशन, यूएसएड के साथ मिलकर थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम, अमेरिका जाते हैं और किस तरह भारत विरोधी ताकतों के साथ मिले हुए रहते हैं.

ये भी पढ़ें: विशेषाधिकार हनन नहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का दिया नोटिस

कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को ऐसे दी धमकी! सामने आया वीडियो

मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

राहुल ने जोशी और अश्विनी वैष्णव के साथ की हंसी-ठिठोली, देखें Video

राहुल गांधी ने लोकसभा में एपस्टीन फाइल्स का किया जिक्र, हंगामा

सरकार ने ‘भारत माता’ को बेच दिया, लोकसभा में बोले राहुल गांधी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >