CoVID 19 की रोकथाम पर PM Modi मीडिया प्रमुखों से बोले- Stay at Home कैंपेन चलायें

Prime Minister Narendra Modi interacts media heads over COVID19: नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर मीडिया के साथ संवाद कर रहे हैं. इस दौरान देश के वरिष्ठ मीडियाकर्मी उनके साथ बातचीत कर रहे हैं.

Prime Minister Narendra Modi interacts media heads over COVID19: नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर मीडिया के साथ किया. इस दौरान उन्होंने देश के वरिष्ठ मीडियाकर्मी उनके साथ बातचीत की. दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई इस संवाद में पीएम मोदी ने कोरोना वायरस से जुड़े सभी बिंदुओं पर चर्चा की.

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों के बीच कोरोना वायरस को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने पर जोर दिया. इसके अलावा, उन्होंने मीडिया घरानों से अपील की कि वे अपने-अपने प्लैटफार्म्स से लोगों के बीच ‘स्टे ऐट होम’ (stay at home) को लेकर कैंपेन चलायें.

पीएम मोदी की यह बातचीत इसलिए भी खास हो जाती है क्योंकि कोरोना को लेकर जनता में खासकर सोशल मीडिया के एक हिस्से से लगातार भ्रामक जानकारियां पहुंचायी जा रही हैं. ऐसे में लोगों तक सही और सटीक जानकारी देने और उनमें कोरोना को लेकर पनप रही भ्रांतियों को दूर करने में मीडिया संस्थानों की भूमिका और भी अहम हो जाती है.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने सरकारी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि, लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें. राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं.

बता दें कि कोरोना के मद्देनजर तैयारियों को लेकर पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी मुख्यमंत्रियों से भी बात की. वे इससे पहले सार्क देशों को इसे लेकर एकजुट कर चुके हैं. मेडिकल इंडस्ट्री के लोगों से भी पीएम ने इस मुद्दे पर बात कर उनका सहयोग मांगा.

बताते चलें कि कोरोना वायरस (Coronavirus) को कंट्रोल करने लिए कई राज्यों द्वारा लागू किये गए लॉक डाउन (lockdown) को लेकर केंद्र ने सख्त रवैया अपनाया है. केंद्र (Central Govt) ने राज्य सरकारों से कहा है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जाए और नियमों को तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए. कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर देश के 22 राज्यों के 75 जिलों में लॉकडाउन है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >