Video: बारिश के कारण राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, सड़क मार्ग से केवड़िया पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू

खराब मौसम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वडोदरा से केवड़िया जाने के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया. बारिश के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचीं.

गुजरात के वडोदरा में खराब मौसम और बारिश के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर को टेक-ऑफ नहीं कराया जा सका. इसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से काफिले के साथ केवड़िया के लिए रवाना हुईं. राष्ट्रपति यहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगी.

केवड़िया पहुंचने के बाद राष्ट्रपति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगी. इसके अलावा वह गुजरात में कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी. बारिश और खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर के उड़ान नहीं भर पाने के बाद राष्ट्रपति का सड़क मार्ग से जाना कार्यक्रम में अहम बदलाव रहा.

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी के 1980 वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़, दिल्ली कोर्ट के फैसले के बाद 29 सितंबर को क्या होगा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में Content Writer हैं. वह नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस और यूटिलिटी से जुड़े कंटेंट तैयार करते हैं. सरकारी योजनाओं, मौसम और राज्यवार खबरों के साथ-साथ देश-दुनिया से जुड़े समसामयिक मुद्दों पर उनकी खास नजर रहती है.

दीपक कुमार गुप्ता ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वर्ष 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इससे पहले वह करीब ढाई साल तक ETV Bharat के साथ काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने न्यूज प्लस, अंतर्कथा विजन न्यूज और पब्लिक ऐप जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ भी काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल में उनका फोकस तथ्यात्मक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने पर रहता है. उनका प्रयास जटिल मुद्दों और जरूरी अपडेट को इस तरह प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक उन्हें आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >