Draupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मना रहीं अपना 66वां जन्मदिन, पीएम मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

Draupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने राष्ट्रपति को जन्मदिन पर बधाई दी है.

Draupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था. उन्होंने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी. इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल थीं. अपने जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मू ने आज दिल्ली में जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर बुधवार को बधाई दी और उनकी अच्छी सेहत व लंबे जीवन की कामना की. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है. गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर उनका ज्ञान और जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है. प्रधानमंत्री ने कहा, उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है. उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए भारत हमेशा उनका आभारी रहेगा. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है. आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, जनसेवा, राष्ट्र सेवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए सतत समर्पित माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है.

Also Read: Heat Wave: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में 50 शव बरामद, लू लगने से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ी

Also Read: पीएम मोदी आज जाएंगे जम्मू-कश्मीर, 1500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, सुरक्षा अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >