Prajwal Revanna Obscene Videos Case: कांग्रेस ने पीएम मोदी और अमित शाह पर किया हमला, 10 सवालों के जवाब मांगे

Prajwal Revanna Obscene Videos Case: जद (एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदरा हमला बोला है. कांग्रेस ने 10 सवाल के जवाब भी मांगे हैं.

Prajwal Revanna Obscene Videos Case: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर उनके गठबंधन सहयोगी जद (एस) उम्मीदवार को बचाने का आरोप लगाया. प्रज्वल पर कई महिलाओं से दुष्कर्म का आरोप है.

पहला सवाल- बीजेपी ने जनता दल (सेक्युलर) से हाथ क्यों मिलाया?
दूसरा सवाल – उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना को भाजपा और जनता दल का उम्मीदवार क्यों बनाया?

तीसरा सवाल – पीएम नरेंद्र मोदी ने हासन का दौरा क्यों किया और हाथ उठाकर कहा कि प्रज्वल रेवन्ना की जीत से उन्हें और ताकत मिलेगी?

चौथा सवाल- सब कुछ जानने के बाद भी मोदी जी, अमित शाह जी, बीजेपी और जेडीएस ने प्रज्वल रेवन्ना के बारे में यह सच्चाई क्यों छिपाई?

पांचवां सवाल – जब प्रज्वल रेवन्ना भारत से बाहर भागने की कोशिश कर रहा था, तो क्या मोदीजी के विदेश मंत्रालय या पासपोर्ट नियंत्रण बोर्ड को नहीं पता था कि एक दुष्कर्मी देश से भाग रहा है? मोदी-जी और अमित शाह-जी ने उसे भागने की अनुमति क्यों दी ?

छठा सवाल – एसआईटी ने रेवन्ना को वापस लाने के लिए सीबीआई और मोदी सरकार को लिखा, चाहे वह जहां भी हो, मोदी जी या अमित शाह जी ने इसका जवाब क्यों नहीं दिया?

सातवें सवाल – कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रज्वल रेवन्ना के राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के लिए मोदी जी को पत्र लिखा, यह अभी तक रद्द क्यों नहीं किया गया?

आठवां सवाल – हमारी एसआईटी ने सीबीआई को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वह इंटरपोल से ब्लू-कॉर्नर नोटिस जारी करने को कहे ताकि हमें पता चले कि वह कहां है, मोदीजी ने ऐसा क्यों नहीं किया?

नौवां सवाल – अगर कोई सामूहिक बलात्कारी देश छोड़कर भाग जाता है, तो उसे वापस लाने की जिम्मेदारी किसे लेनी चाहिए? क्या राज्य सरकार या केंद्र सरकार? अगर यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, तो मोदी जी और अमित शाह जी सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार पर आरोप लगाने के अलावा क्या कर रहे हैं?

10वां सवाल – वे सच क्यों नहीं बोल रहे हैं? आखिर प्र��ानमंत्री मोदी प्रज्वल रेवन्ना से सवाल करने से क्यों डरते हैं?

कौन है प्रज्वल रेवन्ना

हासन लोकसभा क्षेत्र से जद (एस)-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार प्रज्वल पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते और पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के भतीजे हैं. कथित तौर पर प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो क्लिप हाल के दिनों में वायरल हुए थे, जिसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था. माना जाता है कि प्रज्वल ने 27 अप्रैल को देश छोड़ दिया था. प्रज्वल के घर पर काम करने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि प्रज्वल रेवन्ना ने उनका यौन उत्पीड़न किया है. यही नहीं रेवन्ना पर सैकड़ों महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. इधर पार्टी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रज्वल को पार्टी से निलंबित कर दिया है.

Also Read: पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को बताया शहजादा, दरभंगा एम्स पर कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >