झारखंड में जारी छात्र आंदोलन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सदन में अनुपस्थिति को लेकर BJP और कांग्रेस सांसद मीडिया के सामने ही भीड़ गए और एक-दूसरे पर जमकर जुबानी हमला किया. इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि हम अकेले काफी हैं. सब भाग जाएंगे, रुको तो सही. जैसे अमित शाह भाग गए, ना ये भी भाग जाएंगे. उन्होंने कहा कि RSS के लोग सबसे बड़े डरपोक होते हैं.
दोनों दलों के सांसदों के बीच हुई बहस देखते ही देखते तीखी बयानबाजी में बदल गई. मीडिया के कैमरों के सामने नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. इस दौरान संसद परिसर का माहौल काफी गर्म नजर आया और दोनों पक्षों के समर्थक अपने-अपने नेताओं के पक्ष में खड़े दिखाई दिए.
पवन खेड़ा का BJP पर हमला
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने BJP सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा, “हम अकेले काफी हैं. सब भाग जाएंगे, रुको तो सही. जैसे अमित शाह भाग गए, ना ये भी भाग जाएंगे.” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई.
RSS को लेकर भी दिया विवादित बयान
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि RSS के लोग डरपोक होते हैं. आप देखते जाइए, हमारी सरकार आने दीजिए, इनकी ईंट से ईंट बजाएंगे. संघ नाम की संस्था खत्म हो जाएगी. ये देश के असली दुश्मन हैं.” उनके बयान के बाद BJP और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान और बढ़ने के आसार हैं.
संसद के बाहर भी जारी सियासी संग्राम
झारखंड के छात्र आंदोलन से शुरू हुआ यह मुद्दा अब संसद परिसर में BJP और कांग्रेस के बीच सीधे टकराव का रूप लेता दिखाई दे रहा है. दोनों दलों के नेताओं के तीखे बयानों के बीच यह मामला आने वाले दिनों में और गरमा सकता है.
ये भी पढ़ें: हे राम,NEWS, स्पेस रानी और भक्त प्रह्लाद पर गरमाई सियासत: भूपेश बघेल ने CM साय पर साधा निशाना
ये भी पढ़ें: अन्ना के अनशन से JPSC आंदोलन तक, आजादी के बाद भी कायम है गांधी का सत्याग्रह मॉडल !
