PM Modi Photo: प्रधानमंत्री आवास में बछिया का जन्म, नरेंद्र मोदी ने चूम लिया ‘दीपज्योति’ को

PM Modi Photo: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में एक नयी सदस्य-बछिया का आगमन हुआ है. इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा गया है.

PM Modi Photo: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में एक नयी सदस्य-बछिया का आगमन हुआ है. इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा गया है.

Prime minister narendra modi with the calf ‘deepjyoti’, who was born at the prime minister’s official residence, in new delhi.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए सूचना दी कि 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवासीय परिसर में ‘गौ माता’ ने एक बछिया को जन्म दिया है.

Modi with the calf ‘deepjyoti’, who was born at the prime minister’s official residence

मोदी ने अपने आवास पर बछिया के साथ समय बिताते हुए अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा- हमारे शास्त्रों में कहा गया है – ‘गाव: सर्वसुख प्रदा:’…लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है.

Modi with ‘deepjyoti’, a calf who was born at the prime minister’s official residence, in new delhi.

पीएम मोदी ने लिखा- प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक ‘नव वत्सा’ को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है.

Prime minister modi with ‘deepjyoti’, a calf who was born at the prime minister’s official residence

पीएम ने एक अन्य पोस्ट में कहा- 7, लोक कल्याण मार्ग में एक नयी सदस्य! दीपज्योति वाकई बहुत प्यारी है. प्रधानमंत्री ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें वह अपने आवास पर बछिया के साथ समय बिताते दिख रहे हैं.

Pm narendra modi with ‘deepjyoti’, a calf who was born at the prime minister’s official residence

‘एक्स’ पर साझा किए गए वीडियो में प्रधानमंत्री बछिया को अपने आवास ले जाते हुए, घर के मंदिर में उसके साथ बैठते हुए और उसे बगीचे में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >