राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन: ‘क्वालिटी से कभी कंप्रोमाइज न होने दें’, बोले पीएम मोदी

Council of Mayors and Deputy Mayors/ PM Modi : ‘राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन’ में देश भर में भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के 121 महापौर और उप-महापौर दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं.

Council of Mayors and Deputy Mayors/ PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में होने वाले दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन’ का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन में आप सभी का स्वागत और अभिनंदन है. आजादी के अमृत काल में अगले 25 वर्ष के लिए भारत के शहरी विकास का एक रोड मैप बनाने में इस सम्मेलन की बड़ी भूमिका है.

सरदार पटेल का जिक्र

गांधीनगर में राष्ट्रीय महापौरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरदार पटेल साहब ने जो नगर पालिका में काम किये उसे आज भी बहुत सम्मान से याद किया जाता है. आपको भी अपने शहरों को उस स्तर पर ले जाना है जहां आने वाली पीढ़ियां आपको याद करें.

शहरों के विकास को लेकर भाजपा पर विश्वास

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के नागरिकों ने बहुत लंबे अरसे से शहरों के विकास को लेकर भाजपा पर विश्वास रखा है. उसे निरंतर बनाए रखना, उसे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है. उन्होंने कहा कि हमारा मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास. ये जो वैचारिक परिपार्टी भाजपा ने अपनायी है, यही हमारा मॉडल दूसरों से अलग करता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामान्य नागरिक का संबंध अगर सरकार नाम की किसी व्यवस्था से आता है तो पंचायत से आता है, नगर पंचायत से आता है, नगरपालिका से आता है, महानगर पालिका से आता है. इसलिए इस प्रकार के विचार-विमर्श का महत्व बढ़ जाता है.

आज देश में मेट्रो नेटवर्क 775 किलोमीटर से भी ज्यादा हो चुका है

आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 तक हमारे देश में मेट्रो नेटवर्क 250 किलोमीटर से भी कम था. आज देश में मेट्रो नेटवर्क 775 किलोमीटर से भी ज्यादा हो चुका है. उन्होंने कहा कि शहरों में रोजी-रोटी के लिए लोग अस्थायी रूप में आते हैं उनको उचित किराए पर घर मिले, इसके लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है. मेरा आप सभी से आग्रह है कि अपने-अपने शहरों में इस अभियान को गति दें. कार्यों को तेजी से पूरे कराएं और क्वालिटी में कभी कंप्रोमाइज न होने दें.

नियमों का पालन करें

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के मेयर के रूप में, शहरों के मुखिया के रूप में रियल स्टेट सेक्टर को बेहतर और पारदर्शी बनाने का आपका दायित्व ज्यादा है. नियमों का पालन करना, उसे सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों की सोच, सिर्फ चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीमित नहीं होनी चाहिए. चुनाव केंद्रित सोच से हम शहर का भला नहीं कर सकते हैं.

हम सिर्फ गद्दी पर बैठने नहीं आये

कार्यक्रम में भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम राजनीति में आये हैं तो सिर्फ गद्दी पर बैठने नहीं आये हैं, सत्ता में बैठने नहीं आए हैं. सत्ता हमारे लिए माध्यम है, लक्ष्य सेवा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >