पीएम मोदी गुजरात को देंगे बड़ी सौगात, 5200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 27 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे, प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26-27 सितंबर को गुजरात का दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे.

पीएम मोदी 27 सितंबर को वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 27 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में उद्योग संघों, व्यापार और वाणिज्य क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों, युवा उद्यमियों, उच्चतर और तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयों के छात्रों सहित अन्य लोगों की भागीदारी होगी.

2003 में मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन

इसमें कहा गया है, वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू किया गया था. वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन की शुरुआत 28 सितंबर 2003 को हुई थी.

Also Read: राजस्थान में युवाओं के 5 साल हुए बर्बाद, गहलोत सरकार को ‘0’ नंबर देते हुए पीएम मोदी ने किया कांग्रेस पर हमला

27 सितंबर को कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से बताया गया है कि 27 सितंबर को दोपहर करीब पौने एक बजे मोदी छोटा उदयपुर के बोडेली पहुंचेंगे, जहां वह 5,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे.

अपराधियों, आतंकियों पर मेहरबान है राजस्थान की कांग्रेस सरकार: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राजस्थान दौरे पर थे. जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नीत सरकार पर ‘अपराधियों व आतंकियों पर मेहरबान’ होने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी ने राज्य में पांच साल तक जिस तरह की सरकार चलाई उसके लिए उसे ‘जीरो नंबर’ मिलना चाहिए. लोगों से इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार पर राज्य के युवाओं के पांच महत्वपूर्ण साल बर्बाद करने और भ्रष्टाचार एवं तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया.

Also Read: कनाडा में रह रहे पंजाबी परिवारों को देश छोड़ने की धमकी, राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ ने मोदी सरकार से मांगी सुरक्षा

कांग्रेस महिला विरोधी : मोदी

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि महिलाओं को लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिले और उसने महिलाओं के दबाव में ही पिछले सप्ताह संसद में महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया. मोदी जयपुर के बाहरी इलाके के दादिया गांव में ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ को संबोधित कर रहे थे. राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

सनातन धर्म के मुद्दे पर भी मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला

पीएम मोदी ने सनातन धर्म के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ‘सनातन’ को जड़ से मिटा देने का आह्वान केवल कुछ वोटों के लिए तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है और विपक्षी दलों के घमंडिया गठबंधन को आने वाले हर चुनाव में नुकसान उठाना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >