PM Modi Gifts: 26-27 मई को गुजरात में रहेंगे पीएम मोदी, देंगे 82,950 करोड़ का तोहफा

PM Modi Gifts: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से शुरू हो रहे गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राज्य में 82,950 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. मोदी सोमवार को लोकोमोटिव विनिर्माण संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव को हरी झंडी भी दिखाएंगे.

PM Modi Gifts: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे में भुज को भी बड़ा तोहफा देंगे. पीएम मोदी भुज में 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. वह दोनों स्थानों पर सभाओं को संबोधित करेंगे.

दाहोद में बने पहले इलेक्ट्रिक इंजन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

बयान में कहा गया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और शहरी विकास वर्ष 2025 की शुरुआत करेंगे. दाहोद संयंत्र में घरेलू उद्देश्यों और निर्यात के लिए 9000 एचपी के इलेक्ट्रिक इंजनों का निर्माण किया जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी संयंत्र से निर्मित पहले इलेक्ट्रिक इंजन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. ये इंजन भारतीय रेल की माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे. ये इंजन पुनर्योजी ब्रेकिंग प्रणाली से लैस होंगे और इन्हें ऊर्जा की खपत को कम करने के लिए तैयार किया जा रहा है जिससे पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान मिलेगा.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड तथा दाहोद स्टेशनों के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री आमान परिवर्तित कटोसन-कलोल खंड का भी उद्घाटन करेंगे और इस पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे.

कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

भुज में प्रधानमंत्री 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं में खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क में उत्पन्न अक्षय ऊर्जा के संबंध में प्रसारण परियोजनाएं, प्रसारण तंत्र विस्तार, तापी में ‘अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट’ इकाई आदि शामिल हैं. इनमें कांडला बंदरगाह की परियोजनाएं और गुजरात सरकार की कई सड़क, जल और सौर परियोजनाएं भी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >