PM Modi Varanasi: 3.0 के बाद आज पहली बार वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, किसानों को देंगे बड़ी सौगात

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद आज यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे हैं. यहां पीएम मोदी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री देश के 9.60 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त भी जारी कर सकते हैं.

PM Modi Varanasi: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं. यहां पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी अपने वाराणसी दौरे में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री देश के 9.60 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त के तहत 20 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि आवंटित कर सकते हैं. इसी कड़ी में भाजपा की जिला इकाई के मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताने मंगलवार को काशी आ रहे हैं.

पीएम मोदी प्रगतिशील किसानों से करेंगे मुलाकात
अपने दौरे में पीएम मोदी कृषि सखी के रूप में प्रशिक्षित 30 हजार से अधिक एसएचजी को पैरा एक्सटेंशन कार्यकर्ताओं के रूप में काम करने के लिए प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे. पीएम मोदी यहीं से डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड (केकेसी) की शुरुआत भी करेंगे. प्रधानमंत्री ना केवल किसानों से संवाद करेंगे बल्कि उनके उगाए उत्‍पादों को देखने स्टॉल पर जाएंगे और 21 प्रगतिशील किसानों से मुलाकात भी करेंगे.

किसान योजना की 17वीं किस्त करेंगे जारी
 बता दें, प्रधानमंत्री मंगलवार की शाम को बाबतपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे जहां से वह हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद के मेंहदीगंज में किसान संवाद कार्यक्रम स्थल जाएंगे. वहां किसानों को संबोधित करने के साथ ही वह देश के 9.60 करोड़ किसानों के खाते में डीबीटी के तहत 20 हजार करोड़ से ज्यादा की ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 17वीं किस्त जारी करेंगे.

काशी विश्वनाथ के करेंगे दर्शन
किसान सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर एवं गंगा घाट जाएंगे. प्रधानमंत्री के काशी दौरे के दौरान काशी की जनता और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता रास्‍ते में जगह-जगह ढोल नगाड़ों और गुलाब की पंखुड़ियों से प्रधानमंत्री का भव्‍य स्‍वागत करेंगे. बता दें, हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी ने वाराणसी संसदीय सीट से हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार जीत हासिल की है. 

Also Read: Weather Forecast: दिल्ली-यूपी में झुलसा रही है गर्मी, IMD का रेड अलर्ट, इस दिन से होगी बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >