PM Modi Speech In Rajya Sabha: 'कांग्रेस को मजबूरी में जय भीम का नारा लगाना पड़ रहा', राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

PM Modi Speech In Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दिया. उन्होंने इस दौरान कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला.

PM Modi Speech In Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा के बाद राज्यसभा में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा- कांग्रेस के मॉडल में फैमिली फर्स्ट है, जबकि हमारे लिए विकास का मॉडल, राष्ट्र प्रथम है. “कांग्रेस की राजनीति का मंत्र हमेशा दूसरे की लकीर छोटी करना रहा. इसके कारण उन्होंने सरकारों को अस्थिर किया. किसी भी राजनीतिक दल की सरकार कहीं बनी तो उसे अस्थिर कर दिया. उन्होंने जो ये रास्ता चुना है उसके चलते लोकसभा चुनाव के बाद उनके साथ जो थे, वे भी भाग रहे हैं.”

कांग्रेस को मजबूरी में जय भीम का लगाना पड़ रहा नारा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह सर्वविदित है कि कांग्रेस के मन में डॉ बाबा साहेब अंबेडकर के प्रति कितना गुस्सा और नफरत थी. उन्होंने कभी भी बाबा साहेब को भारत रत्न के लायक नहीं समझा, लेकिन आज मजबूरी में उन्हें ‘जय भीम’ का नारा लगाना पड़ रहा है.”

कांग्रेस पार्टी केवल एक परिवार के लिए समर्पित : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस से ‘सबका साथ, सबका विकास’ की उम्मीद करना बहुत बड़ी भूल होगी. यह उनकी सोच से परे है और यह उनके रोडमैप के अनुकूल भी नहीं है क्योंकि पूरी पार्टी केवल एक परिवार के लिए समर्पित है. कांग्रेस के कार्यकाल में हर चीज में तुष्टिकरण था. यह उनकी राजनीति करने का तरीका था. कांग्रेस के मॉडल में परिवार पहले सबसे ऊपर है.

यह भी पढ़ें: Parliament Session : अवैध प्रवासियों को भेजने का तरीका नया नहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने सदन को बताया

2014 के बाद भारत को शासन का एक वैकल्पिक मॉडल मिला : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “2014 के बाद भारत को शासन का एक वैकल्पिक मॉडल मिला है. यह मॉडल तुष्टिकरण पर नहीं, बल्कि संतुष्टि पर केंद्रित है.”

समाज में जाति का जहर फैलाने की कोशिश की जा रही : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “आज समाज में जाति का जहर फैलाने की कोशिश की जा रही है. कई सालों से सभी दलों के ओबीसी सांसद ओबीसी पैनल को संवैधानिक दर्जा देने की मांग कर रहे थे. लेकिन उनकी मांग को खारिज कर दिया गया, क्योंकि यह उनकी (कांग्रेस) राजनीति के अनुकूल नहीं था. लेकिन हमने इस पैनल को संवैधानिक दर्जा दिया.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >