PM Modi Poland Visit: पोलैंड में बोले पीएम मोदी- UN में सुधार समय की मांग, रूस-यूक्रेन युद्ध चिंता की बात

PM Modi Poland Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड दोरे में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. साथ ही उन्होंने UN में सुधार की मांग कर दी है.

PM Modi Poland Visit: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के साथ संयुक्त बयान में कहा, भारत और पोलैंड के संबंध बेहतर हो रहे हैं. पीएम मोदी ने पोलैंड की कंपनियों को भारत आने का निमंत्रण भी दिया. संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया. उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच युद्ध चिंता का विषय है. संवाद, कूटनीति से ही शांति और स्थिरता संभव है. युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है. मासूमों की जान की हानि चिंताजनक. पीएम मोदी ने कहा, भारत बातचीत से समाधान का पक्षधर है.

पीएम मोदी ने भव्य स्वागत के लिए पोलैंड के प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं खूबसूरत शहर वारसॉ में मेरा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पीएम टस्क को धन्यवाद देना चाहता हूं. आप लंबे समय से भारत के मित्र रहे हैं और भारत और पोलैंड के बीच संबंधों को बढ़ाने में आपका बहुत बड़ा योगदान है. आज 45 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पोलैंड आया है. मुझे अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में यह अवसर मिला है. मैं इसके लिए पोलैंड की सरकार और वहां के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं. भारत के लोग 2022 में यूक्रेन संघर्ष के दौरान भारतीय छात्रों को बचाने में आपके द्वारा दी गई मदद को कभी नहीं भूल सकते.

भारत और पोलैंड अंतरराष्ट्रीय मंच पर तालमेल के साथ आगे बढ़ रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत और पोलैंड अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी करीबी तालमेल के साथ आगे बढ़ रहे हैं. हम दोनों सहमत हैं कि वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ तथा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में रिफॉर्म वर्तमान समय की मांग है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस वर्ष हम अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इस अवसर पर हमने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है. भारत और पोलैंड के संबंध लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर आधारित हैं.

भारत के प्रधानमंत्री का पोलैंड दौरा बेहद खास

संयुक्त बयान में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा, आज का दिन हमारे दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है कि हम अपने देशों के बीच रणनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री की मेजबानी कर रहे हैं. यह इस बात का प्रमाण है कि यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है. निस्संदेह यह इस बात का प्रमाण है कि हमारे दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर होते जा रहे हैं. यह पूरे क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >