कान पकड़कर उठक-बैठक तब भी राहुल-तेजस्वी को माफी नहीं, पीएम मोदी की मां के खिलाफ अभद्र भाषा के प्रयोग पर भड़की BJP

PM Modi Mother: बीजेपी ने गुरुवार को बिहार में एक रैली के वायरल वीडियो को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है. बीजेपी का दावा है कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया. बीजेपी ने कहा- इसका जवाब बिहार की जनता देगी.

PM Modi Mother: बीजेपी ने वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस और आरजेडी पर हमला करते हुए एक्स पर एक लंबा पोस्ट डाला. बीजेपी ने एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माताजी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया. राजनीति में ऐसी नीचता पहले कभी नहीं देखी गई. यह यात्रा अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी हदें पार कर चुकी है.

स्टालिन और रेवंत रेड्डी को बुलाकर बिहारवासियों का किया अपमान : बीजेपी

बीजेपी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “तेजस्वी और राहुल ने पहले बिहार के लोगों का अपमान करने वाले स्टालिन और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं को अपनी यात्रा में बुलाकर बिहारवासियों को अपमानित कराया. अब उनकी हताशा की स्थिति यह है कि वे प्रधानमंत्री मोदी जी की पूज्य स्वर्गीय माताजी को गाली दिलवा रहे हैं. तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं.”

कान पकड़कर उठक-बैठक करें राहुल-तेजस्वी, तब भी माफी नहीं : बीजेपी

बीजेपी ने अपने एक्स अकाउंट पर आगे लिखा, “यह ऐसी गलती है कि राहुल और तेजस्वी अगर हज़ार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफ़ी मांगें, तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी.”

यै भी पढ़ें: Bihar Politics: सोशल इंजीनियरिंग से वोट मैनेजमेंट तक, नीतीश कुमार ने सेट कर दिया बिहार का सियासी समीकरण

बिहार में 16 दिवसीय मतदाता अधिकार यात्रा कर रहे हैं राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार में 16 दिवसीय ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ कर रहे हैं. यात्रा 20 जिलों से होकर 1,300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए यह यात्रा 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी. इस यात्रा का उद्देश्य मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जिसे विपक्षी नेताओं ने ‘वोट चोरी’ का मामला करार दिया है. हालांकि विपक्ष के आरोप को चुनाव आयोग कई बार खारिज चुका है और राहुल गांधी से हलफनामा मांगा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >