Lawrence Bishnoi Gang Bobby Kabutar Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट) को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस के अनुसार, उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक खास मेंबर बॉबी कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है. बॉबी पिछले 7 सालों से फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से बाहर था. वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का काफी करीबी माना जाता है और गैंग के कई काले कारनामों में एक्टिव था.
सिद्धू मूसेवाला मर्डर में ‘रेकी’ का रोल
पुलिस की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. एएनआई के अनुसार, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले बॉबी कबूतर ने ही इलाके की रेकी (ग्राउंड लेवल पर जानकारी जुटाना) की थी. उसका काम मर्डर से पहले की सारी प्लानिंग और लोकेशन की खबरें गैंग तक पहुंचाना था. वह कई और पुराने केसेस में भी वांटेड था.
मध्य प्रदेश में बिश्नोई गैंग की दहशत
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ सिर्फ पंजाब या दिल्ली तक ही सीमित नहीं है. खबरों के अनुसार, हाल ही में मध्य प्रदेश में भी इस गैंग के नाम पर रंगदारी (एक्सटॉर्शन) मांगने के मामले सामने आए हैं. वहां के दो बड़े बिजनेसमैन ने पुलिस को शिकायत दी है कि उन्हें गैंग की तरफ से धमकियां मिली हैं.
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग: क्या है पूरा माजरा?
इसी बीच, मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में 5 संदिग्धों को कोर्ट में पेश किया. रविवार को जुहू स्थित उनके घर के बाहर 4 राउंड गोलियां चली थीं, जिसके बाद वहां सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है.
- वकील का दावा: आरोपियों के वकील ने कोर्ट में कहा कि इन लोगों का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई लेना-देना नहीं है.
- पुलिस की थ्योरी: पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर इनका रोल सामने आया है. मास्टरमाइंड ‘लोनकर’ के साथ इनके कनेक्शन की बात कही जा रही है.
- कोर्ट का फैसला: कोर्ट ने आरोपियों को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है ताकि सच सामने आ सके.
ये भी पढ़ें: परिवार की आंख में मिर्च डालकर उठा ले गए युवती, पुणे में सांप्रदायिक तनाव, हिंदू संगठनों ने घेरा थाना
ये भी पढ़ें:- शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला को लगाई आग, फिर लगा लिया गले; दोनों झुलसे
