PM Modi: सिलवासा में पीएम मोदी ने किया 'नमो अस्पताल' का उद्घाटन, करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के सिलवासा में नमो अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने सिलवासा में 2,587 करोड़ रुपये की लागत वाली की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के सिलवासा में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया. फिलहाल अस्पताल के प्रथम चरण का उद्घाटन हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि 450 बिस्तरों वाले इस अस्पताल के निर्माण पर 460 करोड़ रुपये की लागत आई है. इससे केंद्र शासित प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार होगा. एक अधिकारी ने बताया कि यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों, विशेषकर आदिवासी समुदायों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवा देगा.

सिलवासा को मिल रही है नई पहचान- पीएम मोदी

दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “आज सिलवासा और इस राज्य को एक आधुनिक पहचान मिल रही है. यह एक ऐसा शहर बन गया है जहां हर जगह से लोग रहते हैं. यहां का महानगरीय मिजाज दिखाता है कि कैसे यहां नए अवसरों का विकास हुआ है, और वह भी तेज गति से. दादरा और नगर हवेली दमन और दीव हमारे लिए सिर्फ केंद्र शासित प्रदेश नहीं हैं, बल्कि हमारा गौरव और विरासत हैं.”

करोड़ों की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में 2,587 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

पीएम मोदी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

इस मौके पर पीएम मोदी ने दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा तथा नगर हवेली और दमन व दीव की दो दिन की यात्रा हैं. पीएम मोदी गुजरात के सूरत और नवसारी तथा दमन के सिलवासा में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं. इसी कड़ी में आज उन्होंने नमो अस्पताल (पहले चरण) का उद्घाटन किया. कल पीएम मोदी नवसारी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी पच्चीस हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों की ढाई लाख महिलाओं को सहायता राशि देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >