Pm Modi: पीएम मोदी ने किया दिल्ली बीजेपी के नए दफ्तर का उद्घाटन, कहा- हर आदमी तक पहुंचे GST सुधार का लाभ

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (29 सितंबर) को दिल्ली बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए सरकार में है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यालय इसी भावना को जीवित रखे हुए हैं.

Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बीजेपी की दिल्ली यूनिट के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के साथ बीजेपी का संबंध भावनाओं, विश्वास पर आधारित है. उन्होंने का कि पार्टी ने जनसंघ के दिनों से शहर के लिए काम किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी की दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं से भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले हर त्योहार को मनाने का आह्वान किया है. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी को लघु भारत कहा.

सुशासन का एक नया मॉडल- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंच से कहा कि बीजेपी- एनडीए सरकारों ने देश में सुशासन का एक नया मॉडल स्थापित किया है. पार्टी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि जीएसटी सुधारों का लाभ आम लोगों तक पहुंचे. पीएम मोदी ने कहा  ‘भाजपा-राजग सरकारों ने देश में सुशासन का एक नया मॉडल स्थापित किया है. हम ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं. हमने देश और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी, भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का विश्वास दिलाने के लिए देश को घोटालों से मुक्त किया. हमारी सरकारों ने आम लोगों की बचत बढ़ाने और उन्हें बेहतर सेवाएं देने पर ध्यान केंद्रित किया.’

कांग्रेस पर बोला हमला

कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब यूपीए सत्ता में था, तब दो लाख रुपये से ज्यादा की आय पर कर लगता था. पीएम मोदी ने कहा ‘अब 12 लाख रुपये की आय पर भी कर शून्य है. यही हाल जीएसटी का था, 2014 से पहले अगर कोई आम परिवार अपनी रोजमर्रा की जरूरतों पर एक साल में एक लाख रुपये खर्च करता था, तो उसे लगभग 25,000 रुपये कर देना पड़ता था.’ उन्होंने कहा ‘‘हमने जीएसटी लागू किया, कीमतें कम हुईं और अब जीएसटी सुधारों के बाद, उसी परिवार को केवल 5,000-6,000 रुपये का कर देना पड़ेगा. वर्ष 2014 की तुलना में 20,000 रुपये की बचत हुई है. अगर हम आयकर और जीएसटी की बचत को जोड़ दें, तो हर साल लोगों की 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी.’’

हर त्योहार मनाएं बीजेपी कार्यकर्ता- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी को ‘मिनी इंडिया’ बताते हुए कहा कि दिल्ली बीजेपी कार्यकर्ताओं से भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले हर त्योहार को मनाएं. स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर दुकान पर ‘गर्व से कहो ये स्वदेशी है’ लिखा एक बोर्ड हो. पीएम मोदी ने कहा कि विदेशी उत्पादों पर हमारी निर्भरता जितनी कम होगी, देश के लिए उतना ही बेहतर होगा. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >