8 साल में 72 एयरपोर्ट- मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने गोवा में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. यह गोवा का डाबोलिम के बाद यह दूसरा हवाई अड्डा है. पीएम मोदी ने पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए कहा कि मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से पर्रिकर जी का नाम सभी को याद रहेगा.

पीएम मोदी ने आज यानी रविवार को गोवा में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. बता दें, इस एयरपोर्ट की आधारशिला पीएम मोदी ने ही नवंबर 2016 में रखा था. यह गोवा का डाबोलिम के बाद यह दूसरा हवाई अड्डा है. मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी के साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे.

स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के सम्मान में कही यह बात: मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम उनके प्रिय सहयोगी और गोवा के पूर्व सीएम स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा गया है. पीएम मोदी ने कहा कि अब मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से पर्रिकर जी का नाम सभी को याद रहेगा. वहीं, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजादी के बाद से लेकर 2014 तक देश में 70 एयरपोर्ट ही बने थे. पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार में  8 साल में 72 एयरपोर्ट बनाए गए हैं.

एक साल में कई हवाई अड्डों का हो रहा निर्माण-सिंधिया: वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गोवा में पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का उद्घाटन हो रहा है. यहां नया इतिहास रचा जा रहा है कि एक शहर में 2-2 हवाई अड्डे हो गए. पूर्व सरकारों में 1 साल में 1 हवाई अड्डे का निर्माण नहीं होता था लेकिन आज 1 साल में कई हवाई अड्डों का निर्माण होता है.

2,870 करोड़ की लागत से बना है ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा: गौरतलब है कि इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को बनाने में करीब 2,870 करोड़ रुपये की लागत आयी है. बता दें कि मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गोवा की दूरी राजधानी पणजी से करीब 35 किमी है. पीएम मोदी ने साल 2016 में इसकी आधारशिला रखी थी. 

Also Read: नागपुर में पीएम मोदी ने दी सौगात, मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का किया उद्घाटन, दूसरे चरण का शिलान्यास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >