PM Modi Ethiopia Visit: जॉर्डन की यात्रा पूरी कर इथोपिया पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन की यात्रा के बाद मंगलवार को इथियोपिया की यात्रा पर हैं. पीएम मोदी का अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इथियोपिया गए हैं.

PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा के दूसरे चरण के तहत मंगलवार (16 दिसंबर) को इथियोपिया के अदीस अबाबा पहुंचे. यहां एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी इथियोपिया की 2 दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. यह प्रधानमंत्री मोदी की फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया की पहली यात्रा है.

संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

इथियोपिया की अपनी पहली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत की यात्रा और ग्लोबल साउथ के लिए भारत-इथियोपिया साझेदारी क्या मायने रखती है विषय पर अपने विचार साझा करेंगे. पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा भी करेंगे.

द्विपक्षीय सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री की इथियोपिया यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक- यह यात्रा ग्लोबल साउथ में साझेदार के रूप में भारत और इथियोपिया के बीच गहरी दोस्ती और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने की दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि होगी. पीएम मोदी इथियोपिया की दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे.

इथियोपिया के बाद ओमान जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान इथोपिया के बाद ओमान जाएंगे. इथियोपिया से पहले प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्दुल्ला द्वितीय के निमंत्रण पर सोमवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे थे. (इनपुट-भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >