Anant and Radhika Wedding: अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम मोदी, नवदंपति को दिया खास तोहफा

Anant and Radhika Wedding: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी विवाह बंधन में बंध चुके हैं. शुक्रवार को उनकी शादी उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से हुई.

Anant and Radhika Wedding: नवविवाहित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने के लिए अंबानी परिवार ने खास समारोह का आयोजन शनिवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में किया. इस समारोह में देश-विदेश की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की. लेकिन समारोह की रौनक तब बढ़ गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनंत और राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे.

मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने के लिए जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे तो समारोह में मौजूद सभी हस्तियां खड़े हो गए. मुकेश अंबानी ने खुद पीए मोदी का स्वागत किया. पीएम मोदी ने शनिवार को मुंबई में 29000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

पीएम मोदी ने अनंत-राधिका को दिया तोहफा

पीएम नरेंद्र मोदी ने समारोह में शामिल होकर अनंत-राधिका को आशीर्वाद दिया और तोहफे भी दिए. इस दौरान नवदंपति ने पीएम मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिए. उसके बाद प्रधानमंत्री ने दोनों का खास तोहफा दिया.

अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए स्टार

अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर और माधुरी दीक्षित समेत देश-विदेश की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की. समारोह में अमेरिकी रियलिटी टीवी कलाकार किम करदाशियां और उनकी बहन क्लो करदाशियां भी शामिल हुईं. अमिताभ बच्चन रंग-बिरंगा कुर्ता-पायजामा और शॉल ओढ़कर समारोह में पहुंचे. इस दौरान, उनकी नातिन नव्या नंदा और दामाद निखिल नंदा भी साथ थे.

करदाशियां बहनों ने मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किए गए परिधान और आभूषणों को पहना

करदाशियां बहनों ने शनिवार के कार्यक्रम के लिए एक बार फिर मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किए गए परिधान और आभूषणों को चुना. किम ने सुंदर कढ़ाईदार साड़ी पहन रखी थी जबकि क्लो गुलाबी लहंगा चोली में नजर आईं. अभिनेता अर्जुन कपूर बंदगला सूट पहनकर समारोह में पहुंचे. फिल्म निर्माता करण जौहर अपने दोस्त और ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ बैनर के सीईओ अपूर्व मेहता के साथ नजर आए. माधुरी दीक्षित नेने अपने पति श्रीराम नेने के साथ पहुंचीं और रजनीकांत भी अपनी पत्नी लता के साथ दिखाई दिये.

ये कलाकार भी समारोह में हुए शामिल

शाहरुख खान, अजय देवगन, वेंकटेश, जैकी श्रॉफ, हेमा मालिनी, काजल अग्रवाल, विधु विनोद चोपड़ा, सुनील शेट्टी, शाहिद कपूर, सारा अली खान, रश्मिका मंदाना, शनाया कपूर, दिशा पटानी, पुनीत मल्होत्रा, संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त के साथ आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >