राजस्थान को दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जोधपुर-बीकानेर से दिल्ली का सफर हुआ आसान

Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने राजस्थान को दो-दो वंद भारत ट्रेनों की सौगात दी है. गुरुवार को पीएम मोदी ने दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इसके अलावा पीएम मोदी ने दिल्ली कैंट और उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई है. वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाने के कारण जोधपुर और बीकानेर से अब दिल्ली का सफर ज्यादा आरामदायक और कम समय वाला हो गया है.

Vande Bharat Train: राजस्थान के यात्रियों को बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (25 सितंबर) को बांसवाड़ा दौरे के दौरान दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. सुपरफास्ट और हाई-टेक वंदे भारत ट्रेन बीकानेर और जोधपुर से दिल्ली कैंट तक का सफर तय करेगी. गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा से पीएम मोदी ने कुल तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.

  • बीकानेर और दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • जोधपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
  • दिल्ली कैंट और उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

राजस्थान की बढ़ी रेल कनेक्टिविटी

बीकानेर से नयी दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और देश की राजधानी दिल्ली को सीधा जोड़ेगी. दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात से बीकानेर और आसपास के जिलों के यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित सफर का नय विकल्प मिलेगा. वंदे भारत ट्रेन के जरिए राजस्थान के यात्री आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन की यात्रा कर सकेंगे. वहीं दिल्ली पहुंचने में अब उनके समय की भी बचत होगी.

क्या होगा टाइम टेबल?

जोधपुर-दिल्ली कैंट

जोधपुर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह साढ़े 5 बजे शुरू होगी, और दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी. वहीं दिल्ली से वापसी की यात्रा दोपहर 3:40 बजे होगी. यह जोधपुर रात करीब 10:45 बजे पहुंचेगी. यह ट्रेन कुल 8 स्टॉपेज पर रुकेगी, जिनमें मेडता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुरुग्राम शामिल हैं. यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी, सिर्फ मंगलवार को छोड़कर.

बीकानेर-दिल्ली कैंट

वहीं बीकानेर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे रवाना होगी और दिल्ली कैंट यह 11:50 बजे पहुंचा देगी. वापसी यात्रा दिल्ली कैंट से शाम 4:45 बजे शुरू होगी और रात करीब 10 बजे बीकानेर पहुंचेगी. यह ट्रेन 7 स्टॉपेज पर ठहरेगी, जिनमें श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम शामिल हैं. यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी, सिर्फ मंगलवार को छोड़कर.

खास है वंदे भारत ट्रेन का सफर

अन्य भारतीय ट्रेनों की अपेक्षा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का सफर बेहद खास है. वंदे भारत ट्रेन में सीटों से लेकर सभी बातों का खास ख्याल रखा गया है. इस ट्रेन की सीटें काफी कंफर्ट है. स्वचालित दरवाजे, अत्याधुनिक टॉयलेट और वॉशरूम, फायर कंट्रोल सिस्टम. इस ट्रेन की पैंट्री में भी कई तरह के फूड उपलब्ध होते हैं, जो यात्रा को और खास बनाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >