आंध्र प्रदेश को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने किया 58,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में 58,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें नए राजधानी शहर अमरावती का निर्माण फिर से शुरू करना भी शामिल है, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का ड्रीम प्रोजेक्ट है.

PM Modi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश को बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने राजधानी अमरावती में करीब 58,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं नें हरित राजधानी अमरावती का पुन:निर्माण भी शामिल है. उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी थे.

‘स्वर्ण आंध्र’ की स्थापना का प्रतीक- पीएम मोदी

उद्घाटन समारोह के दौरान पीएम मोदी ने अमरावती में एक जनसभा को भी संबोधित किया. अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा “अमरावती इंद्रलोक की राजधानी है और यह महज संयोग नहीं है कि अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी है. यह ‘स्वर्ण आंध्र’ की स्थापना का प्रतीक है. ‘स्वर्ण आंध्र’ विकसित भारत के मार्ग को मजबूत करेगा और अमरावती ‘स्वर्ण आंध्र’ के विजन को सशक्त करेगा.”

58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी अमरावती के विकास के लिए 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं, सड़क, रक्षा, रेलवे और औद्योगिक बुनियादी ढांचे की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया. इस मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे.

चंद्रबाबू से बहुत कुछ सीखा है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ” जब मैं गुजरात का नया-नया सीएम बना था, तो मैं हैदराबाद में चंद्रबाबू नायडू की ओर से की जा रही पहलों पर बहुत बारीकी से नजर रख रहा था. मैंने बहुत कुछ सीखा और आज मुझे उन्हें लागू करने का अवसर मिला.”

पीएम मोदी ने दी सौगात

अमरावती के निर्माण को फिर से शुरू करने के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री ने 49,000 करोड़ रुपये की 74 परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिसमें विधानसभा, सचिवालय और उच्च न्यायालय भवनों और न्यायिक आवासीय क्वार्टर के साथ-साथ 5,200 परिवारों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण शामिल है. उन्होंने बुनियादी ढांचे और बाढ़ शमन परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिसमें नए राजधानी शहर में भूमिगत उपयोगिताओं और उन्नत बाढ़ प्रबंधन प्रणालियों के साथ 320 किलोमीटर लंबा विश्व स्तरीय परिवहन नेटवर्क शामिल है.

लैंड पूलिंग योजना के तहत बुनियादी ढांचे की परियोजनाएं अमरावती की ग्रीनफील्ड राजधानी में 1,281 किलोमीटर सड़कों को कवर करेंगी, जिनमें मध्यवर्ती डिवाइडर, साइकिल ट्रैक और इंटीग्रेटेड यूटिलिटीज शामिल होंगी. प्रधानमंत्री ने 5,028 करोड़ रुपये की लागत वाली नौ केंद्रीय परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी, जिनमें कृष्णा जिले के नागयालंका में डीआरडीओ का मिसाइल परीक्षण केंद्र, वाइजैग में एकता मॉल, गुंटकल-मल्लप्पा गेट रेल ओवरब्रिज और छह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >