PM Modi Attack On Pakistan: 'चैन की रोटी खाओ, वरना हमारी गोली तो है,' पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी, देखें Video

PM Modi Attack On Pakistan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 53,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं में खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क में उत्पादित अक्षय ऊर्जा की निकासी के लिए ट्रांसमिशन परियोजनाएं, ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार और तापी में एक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट इकाई शामिल हैं. इनमें कांडला बंदरगाह और गुजरात सरकार की कई सड़क, जल और सौर परियोजनाएं भी शामिल हैं. पीएम मोदी ने गुजरात की धरती से पाकिस्तान को भी चेतावनी दी है.

PM Modi Attack On Pakistan: भुज को 53,400 करोड़ रुपये से अधिक का तोहफा देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया. पीएम ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा, “सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही.” उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान के लोगों को अपने देश को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने के लिए आगे आने की जरूरत है. उनके युवाओं को आगे आना होगा.”

पाकिस्तान जैसा देश आतंकवाद को पर्यटन समझता है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत पर्यटन में विश्वास करता है. पर्यटन लोगों को एक साथ लाता है. लेकिन पाकिस्तान जैसा देश आतंकवाद को पर्यटन समझता है. यह दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है.”

जो भी खून बहाने की कोशिश करेगा, उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है। ऑपरेशन सिंदूर ने हमारी नीति को बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है। जो भी भारतीयों का खून बहाने की कोशिश करेगा, उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा. भारत पर आंख उठाने वाले, किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे. ऑपरेशन सिंदूर मानवता को बचाने और आतंकवाद को खत्म करने का मिशन है. 22 मई के बाद, मैंने कभी छुपाया नहीं, सीना तानकर मैंने बिहार की जनसभा में कहा था, आतंकवादियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दूंगा. हमने 15 दिनों तक इंतजार किया कि क्या पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कोई कदम उठाएगा, लेकिन शायद आतंकवाद ही उनकी रोजी-रोटी है. जब उन्होंने कुछ नहीं किया, तो मैंने अपने सशस्त्र बलों को खुली छूट दे दी.” भारत के टारगेट पर आतंकवादियों के ठिकाने थे. सैकड़ों किलोमीटर अंदर जाकर तबाह कर दिया. ये दिखाती है कि हमारी सेना कितनी सक्षम और अनुशासन है.

कच्छ से मेरा रिश्ता पुराना : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कच्छ से मेरा रिश्ता पुराना रहा है…कच्छ के लोग और उनका आत्मविश्वास हमेशा मेरा मार्गदर्शक रहा है…जब पहली बार नर्मदा का पानी कच्छ पहुंचा, तो वह दिन कच्छ के लिए दिवाली से कम नहीं था, और यह एक अभूतपूर्व उत्सव था…सौभाग्य से आप सभी ने मुझे इसका कारण बनने का मौका दिया.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज यहां 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है. एक समय था जब पूरे गुजरात में इतनी बड़ी परियोजना की घोषणा नहीं होती थी, और अब एक जिले को इतने बड़े विकास कार्य का लाभ मिलेगा. यह परियोजना भारत को दुनिया की नीली अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करेगी, और साथ ही हरित ऊर्जा का केंद्र भी बनाएगी. मैं आप सभी को बधाई देता हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >