PM Modi 11 Resolutions: परिवारवाद से संविधान सम्मान तक, पीएम मोदी ने संसद में रखे 11 संकल्प

PM Modi 11 Resolutions: लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान विकसित भारत का जिक्र किया. उन्होंने 2047 तक भारत के पथ पर देश के लिए 11 संकल्प प्रस्तुत किए.

PM Modi 11 Resolutions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोकसभा में संविधान पर चर्चा का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अपने लंबे भाषणा के आखिर में पीएम मोदी ने विकसित भारत के लिए 11 संकल्प भी प्रस्तुत किए. आइये एक-एक कर जानें.

पहला संकल्प – चाहे नागरिक हो या सरकार हो सभी अपने कर्तव्यों का पालन करें
दूसरा संकल्प – हर क्षेत्र, हर समाज को विकास का लाभ मिले, सबका साथ, सबका विकास हो
तीसरा संकल्प – भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस हो, भष्टाचारी की सामाजिक स्वीकार्यता न हो.
चौथा संकल्प – देश के कानून, देश के नियम, देश की परंपराओं के पालन में देश के नागरिकों को गर्व होना चाहिए. गर्व का भाव हो.
पांचवां संकल्प – गुलामी की मानसिकता से मुक्ति हो. देश की विरासत पर गर्व हो.
छठा संकल्प – देश की राजनीति को परिवारवाद से मुक्ति मिले.
सातवां संकल्प – संविधान का सम्मान हो. राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान को हथियार न बनाया जाए.
आठवां संकल्प – संविधान की भाव के प्रति समर्पण रखते हुए, जिनको आरक्षण मिल रहा है. उसे न छिना जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण की हर कोशिश पर रोक लगे.
नौवां संकल्प – Women-led Development में भारत दुनिया के लिए मिशाल बने.
10वां संकल्प – राज्य के विकास से राष्ट्र का विकास, ये हमारा विकास का मंत्र हो.
11वां संकल्प – एक भारत, श्रेष्ठ भारत का ध्येय सर्वोपरि हो.

Also Read: PM Modi Speech In Lok Sabha: पीएम मोदी ने नेहरू-गांधी परिवार पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस ने संविधान का किया शिकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >