Plane Crash Live Video: प्रयागराज में वायु सेना का ट्रेनी विमान क्रैश, सीधे तालाब में गिरा, देखें लाइव वीडियो

Plane Crash Live Video: प्रयागराज में वायु सेना का ट्रेनी विमान क्रैश, सीधे तालाब में गिरा, देखें लाइव वीडियो

Plane Crash Live Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को वायु सेना का ट्रेनी विमान हवा में लड़खड़ाने के बाद क्रैश कर गया. विमान दो सीटों वाला था. हालांकि विमान को एक तालाब में सुरक्षित उतार लिया गया. विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं.

Plane Crash Live Video: वायु सेना के ट्रेनी विमान के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण उसे इमरजेंसी में एक तालाब में उतारना पड़ा. विमान दुर्घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है, पैराशूट के सहारे विमान तालाब में गिरता है.

स्थानीय मछुआरों और SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

तालाब में विमान के गिरने के बाद स्थानीय मछुआरों की टीम ने दोनों पायलट को सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि बाद में SDRF, पुलिस और एयर फोर्स के अधिकारी भी पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज किया.

हादसे के बाद वायु सेना का आया बयान

हादसा उस वक्त हुआ, जब विमान एक नियमित उड़ान पर था. हादसे के दौरान विमान की रिकवरी (पैराशूट) प्रणाली सक्रिय की गई और दोनों पायलट सुरक्षित हैं. वायु सेना ने पोस्ट में कहा, वायु सेना के एक माइक्रोलाइट विमान में, 21 जनवरी को दोपहर सवा बारह बजे प्रयागराज के निकट बमरौली वायु सेना स्टेशन से नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी आ गई और उसे एक निर्जन इलाके में सुरक्षित रूप से उतारा गया. जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

वायु सेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का दिया आदेश

भारतीय वायु सेना ने विमान हादसे को लेकर कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया है. IAF ने कहा-घटना के कारण का पता लगाने के लिए उसने जांच का आदेश दिया है. इस तरह के अत्यंत हल्के (माइक्रोलाइट) विमान का उपयोग आमतौर पर प्रशिक्षण, पक्षी सर्वेक्षण और लैंड सर्वे कार्यों में किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >