Viral Video : सोशल मीडिया पर कोबरा सांप का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो हरदोई के पाली कस्बा क्षेत्र का बताया जा रहा है. एक्स पर शेयर किए जा रहे वीडियो के साथ दावा किया गया है कि एक युवक हाथ में जिंदा कोबरा लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा था. इसके बाद पेट्रोल पंप पर हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि युवक काफी देर तक हाथ में सांप लेकर वहां घूमता और लोगों को दिखाता रहा. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Shantanu Tripathi @Shantanu_media नाम के एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि पाली में एक युवक कोबरा सांप लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया, युवक ने सांप को पहले गले में डाला और फिर जेब में रख लिया. इसके बाद लोगों की तरफ भी सांप छोड़ दिया. वहाँ मजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
ये भी पढ़ें: Viral Video : तबादले की खबर सुन रो पड़े छात्र, फेवरेट टीचर को रोकने के लिए बंद कर दिया स्कूल का गेट
हालांकि इस वीडियो में कितनी सच्चाई है इसकी साफ जानकारी सामने नहीं आई है. यह खबर हम आपके लिए केवल वायरल हो रहे वीडियो को लेकर रख रहे हैं.
