Parvesh Verma Net Worth: केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा के पास कितनी है संपत्ति, जानें

Pravesh Verma Net Worth: दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को बड़ा झटका लगा, अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हारे. बीजेपी के प्रवेश वर्मा जीते, कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे रहे, जाने प्रवेश वर्मा की उनकी कुल संपत्ति

Parvesh Verma Net Worth: केजरिवाल को हारने वाले प्रवेश वर्मा के पास कितनी है संपत्ति, जानें :दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. एक ओर पार्टी करारी हार की ओर बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उन्हें हराया, जबकि कांग्रेस के संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे.

अब जानिए प्रवेश वर्मा की कुल संपत्ति कितनी है और उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में क्या जानकारी दी है.

कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रवेश वर्मा?

चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के अनुसार, प्रवेश वर्मा की कुल संपत्ति लगभग 90 करोड़ रुपए आंकी गई है. इसमें 77.89 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 12.19 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है. उनकी संपत्तियों में कृषि योग्य भूमि, गोदाम और घर शामिल हैं.

नकदी और वाहनों की जानकारी

प्रवेश वर्मा के पास 2.20 लाख रुपए की नकदी है। उनके पास तीन कारें भी हैं:

  • टोयोटा फॉर्च्यूनर (9 लाख रुपए)
  • टोयोटा इनोवा (36 लाख रुपए)
  • महिंद्रा XUV (11.77 लाख रुपए)

आय के स्रोत

हलफनामे के अनुसार, प्रवेश वर्मा की आय के मुख्य स्रोत हैं:

  • पूर्व सांसद को मिलने वाली पेंशन
  • किराये से होने वाली आमदनी
  • ब्याज से मिलने वाली आय
  • पार्टनरशिप फर्म से होने वाली कमाई

प्रवेश वर्मा की शैक्षिक पृष्ठभूमि

प्रवेश वर्मा ने अपनी एमबीए की पढ़ाई नई दिल्ली के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया स्थित स्टेट फॉर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पूरी की है.

इनकम टैक्स रिटर्न के आंकड़े

चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपने आयकर विवरण भी प्रस्तुत किए हैं:

  • 2023-24: ₹19.68 करोड़
  • 2022-23: ₹12 लाख
  • 2021-22: ₹2.87 करोड़
  • 2020-21: ₹84.61 लाख
  • 2019-20: ₹92.94 लाख

Also Read : आम आदमी पार्टी के पिछड़ने के 5 बड़े कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >