लोकसभा में हंगामा, बोले स्पीकर ओम बिरला-सभी को बोलने का मौका दिया जाएगा

Parliament Session: लोकसभा स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बजट के अलावा अन्य किसी विषय पर बोलने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद कांग्रेस सदस्य हंगामे करने लगे. कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

Parliament Session : सोमवार को भी लोकसभा में हंगामा जारी रहा. विपक्ष भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी करता नजर आया. इससे प्रश्नकाल नहीं हो सका. स्पीकर ओम बिरला ने सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. हफ्ते की पहली बैठक शुरू होने के करीब 5 मिनट बाद ही कार्यवाही रोकनी पड़ी. 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद हंगामा फिर होने लगा. इसके काद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 2 बजे के बाद भी हालात सुधरते नहीं दिखे और हंगामा होता रहा. इसके बाद कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई.

प्रश्नकाल में केवल प्रश्न पूछे जाते हैं : स्पीकर ओम बिरला

बैठक शुरू होते ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी और सदस्यों ने मेजें थपथपाकर टीम की जीत की सराहना की. इसके बाद अध्यक्ष ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, कांग्रेस के सदस्य सदन में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने देने की अनुमति मांगने लगे. इस पर लोकसभा स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल में केवल प्रश्न पूछे जाते हैं और कभी किसी सदस्य को अन्य कोई विषय उठाने की अनुमति नहीं दी जाती.

सभी सदस्यों को बोलने का मौका दिया जाएगा

स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों से प्रश्नकाल चलने देने की अपील की. उन्होंने कहा कि वह बजट पर सदन में होने वाली चर्चा में सभी सदस्यों को उनके लिए आवंटित समय के अनुसार बोलने का अवसर देंगे. बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल में या बजट पर चर्चा के दौरान सभी सदस्यों को बोलने का मौका दिया जाएगा. नेता प्रतिपक्ष हों या कोई अन्य सदस्य हो, सभी को पूरा अवसर दिया जाता है. आप बजट पर चर्चा करते समय अपनी बात रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें : अभी तक लोकसभा का 19 घंटे 13 मिनट हुआ बर्बाद, बोले स्पीकर ओम बिरला

गतिरोध और नारेबाजी के लिए सदन नहीं

बिरला ने विपक्षी सदस्यों से नियोजित तरीके से सदन की कार्यवाही बाधित नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा कि प्रश्नकाल सांसदों का समय होता है. इस दौरान सदन को बाधित नहीं करें. सदन नियम प्रक्रियाओं से चलता है. नियोजित तरीके से गतिरोध और नारेबाजी के लिए सदन नहीं है. इस दौरान कांग्रेस के सांसदों ने आसन के पास आकर नारेबाजी शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >