Parliament Session: ‘जय भीम…’ लोकसभा में शपथ लेते ओवैसी के नारे पर छिड़ा बवाल

Parliament Session: 18वीं लोकसभा में सदन की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान ओवैसी ने नारे लगाए. बीजेपी ने उनके नारे पर आपत्ति दर्ज की है. इसपर ओवैसी ने कहा है कि अगर यह कहना गलत है तो संविधान में प्रावधान दिखाओ.

Parliament Session: 18वीं लोकसभा के लिए सोमवार से ही निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम चल रहा है. सदन के प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब एक एक कर सभी सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिला रहे हैं. सोमवार को सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली थी. इसके बाद अब तक 350 से अधिक सांसदों ने शपथ ले ली है. आज यानी मंगलवार को कई और सांसदों ने भी लोकसभा में सदस्य के रूप में शपथ ली.  इसी कड़ी में  एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ ग्रहण के अंत में नारे लगाये जिनपर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज की है.

ओवैसी ने लगाए नारे
मंगलवार को सदन में ओवैसी ने शपथ लेने के बाद जय भीम, जय तेलंगाना समेत जय फिलिस्तीन का नारा लगा दिया. ओवैसी ने अपनी शपथ इन शब्दों के साथ समाप्त की जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन. वहीं, ओवैसी के नारे पर बीजेपी ने आपत्ति दर्ज कराई है.  वहीं मामले को लेकर सदन के प्रोटेम स्पीकर ने कहा कि अगर ओवैसी ने कोई आपत्तिजनक बात कही है उसे कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया जाएगा.

ओवैसी का नारा नियमों के खिलाफ- किशन रेड्डी
संसद में शपथ के दौरान एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन औवेसी के शब्दों पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन औवेसी ने मंगलवार को जो नारा दिया है, वह बिल्कुल गलत है. यह सदन के नियमों के खिलाफ है. वह भारत में रहकर भारत माता की जय नहीं कहते. लोगों को समझना चाहिए कि वह देश में रहकर असंवैधानिक काम करते हैं.

संविधान में प्रावधान दिखाओ- ओवैसी
इधर, शपथ लेते समय अपने शब्दों पर एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी का कहना है है कि हर कोई बहुत सारी बातें कह रहा है. मैंने सिर्फ जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन” कहा है. यह कैसे खिलाफ है. उन्होंने कहा कि अगर यह कहना गलत है तो संविधान में प्रावधान दिखाओ.

Also Read: सीएम अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अभी जेल में ही रहेंगे दिल्ली के सीएम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >