parliament: ओम बिरला ने कांग्रेस के सांसदों का निलंबन रद्द किया

parliament update दिल्ली हिंसा से पीड़ित परिवारों की राहत स्थिति और दंगा की जांच के विषय पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा में हंगामा किया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. वहीं लोकसभा में कांग्रेस सांसदों के निलंबन वापस लेने को लेकर जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

Live Updates
5:55 PM. 11 Mar 20 5:55 PM. 11 Mar

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कांग्रेस के सात सदस्यों के निलंबन के आदेश को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की जिन्हें पिछले सप्ताह गुरूवार को सदन का निरादर करने और ‘घोर कदाचार’ के मामले में मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था.

3:04 PM. 11 Mar 20 3:04 PM. 11 Mar

राज्यसभा एक बार फिर स्थगित

दो विधेयकों को पारित कराने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सहमति न बन पाने के कारण राज्यसभा की बैठक करीब 20 मिनट के लिए दोपहर तीन बजकर दस मिनट तक के लिए स्थगित.

1:22 PM. 11 Mar 20 1:22 PM. 11 Mar
1:22 PM. 11 Mar 20 1:22 PM. 11 Mar

सदन के सुचारू संचालन को लेकर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक बुलायी थी. बैठक में कांग्रेस के सांसदों के निलंबन पर चर्चा हुई. सूत्रों के हवाले से ऐसी सूचना मिल रही है कि स्पीकर ने कांग्रेस सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया है. 

11:32 AM. 11 Mar 20 11:32 AM. 11 Mar

लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा में कांग्रेस सांसदों का निलंबन वापस लेने को लेकर जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

11:18 AM. 11 Mar 20 11:18 AM. 11 Mar

राज्यसभा दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

दिल्ली हिंसा से पीड़ित परिवारों की राहत स्थिति और दंगा की जांच के विषय पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा में हंगामा किया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

11:18 AM. 11 Mar 20 11:18 AM. 11 Mar

कांग्रेस ने अपने सांसदों का निलंबन वापस लेने के लिए लोकसभा में दिया नोटिस

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने 7 कांग्रेस सांसदों के निलंबन को खत्म करने को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.

11:18 AM. 11 Mar 20 11:18 AM. 11 Mar

यस बैंक क्राइसिस पर आप ने दिया राज्यसभा में नोटिस

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने यस बैंक संकट को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है.

11:18 AM. 11 Mar 20 11:18 AM. 11 Mar

दिल्ली हिंसा पर लोकसभा में अमित शाह देंगे जवाब

दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा का जवाब गृहमंत्री अमित शाह देंगे. अमित शाह के जवाब के बाद लोकसभा में वोटिंग प्रक्रिया नहीं होगी.

11:18 AM. 11 Mar 20 11:18 AM. 11 Mar

मलयाली चैनलों के ऊपर लगे बैन के मुद्दे पर सीपीएम ने राज्यसभा में दिया नोटिस

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सांसद के.के. रागेश ने केंद्र के 2 मलयाली समाचार चैनलों पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाकर मीडिया को दबाने की कोशिश’ और दिल्ली हिंसा को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.

11:18 AM. 11 Mar 20 11:18 AM. 11 Mar

दिल्ली हिंसा पर जांच कमिशन को लेकर कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने राज्यसभा में दिल्ली में दंगा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित करने’ की जरूरत पर कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया.

11:18 AM. 11 Mar 20 11:18 AM. 11 Mar

दिल्ली हिंसा पर तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा में दियाा नोटिस

दिल्ली हिंसा पर राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस ने चर्चा के लिये नोटिस दिया है. पार्टी के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने यह नोटिस दिया है. डेरेक ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा पिछले एक सप्ताह से दिल्ली नरसंहार पर बात नहीं करना चाह रही है. क्या भाजपा आज भी इस मुद्दे पर बात करेगी.

11:18 AM. 11 Mar 20 11:18 AM. 11 Mar

नयी दिल्ली : संसद की निचली सदन लोकसभा में आज दिल्ली हिंसा पर बहस होनी है, लेकिन मध्यप्रदेश में हुई सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस सांसद इस मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा कर सकते हैं. इससे पहले, लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी किया था, जिसके अनुसार लोकसभा के अनुच्छेद 193 के तहत दिल्ली हिंसा पर बहस होगी. बहस की शुरुआत कांग्रेस की ओर से अधीर रंजन चौधरी तो, भाजपा की ओर से मीनाक्षी लेखी करेगी. संसद LIVE UPDATE

मुख्य बातें

parliament update दिल्ली हिंसा से पीड़ित परिवारों की राहत स्थिति और दंगा की जांच के विषय पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने राज्यसभा में हंगामा किया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. वहीं लोकसभा में कांग्रेस सांसदों के निलंबन वापस लेने को लेकर जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AvinishKumar Mishra

AvinishKumar Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >