Parliament Live Update : राहुल गांधी ने कहा- 'कोरोना के कारण देश में आर्थिक सुनामी आने वाली है'
संसद के शुरू होने से पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक चल रही है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं. जहां लोकसभा में आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी, वहीं राज्यसभा में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लॉ कमिशन पर नोटिस देकर चर्चा कराने की मांग की है.
राहुल गांधी ने कहा कि मैं कोरोना वायरस से पहले से कह रहा था कि आर्थिक सुनामी आने वाली है. मैं सरकार से कह रहा हूं कि आप तैयारी करना शुरू कर दीजिये. सरकार कुछ तैयारी नहीं कर रही है. मैं दुख से कह रहा हूं कि यहां पर ऐसा इकोनॉमी झटका पड़ने वाला है कि करोड़ो लोगों को नुकसान पहुंचेगा.
12:31 PM. 17 Mar 2012:31 PM. 17 Mar
गृहराज्यमंत्री के बयान पर हंगामा
गृहराज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में कहा कि हिंदी का विस्तार दक्षिण भारत में भी हो रहा है, जिसके बाद संसद में हंगामा शुरू हो गया.
12:31 PM. 17 Mar 2012:31 PM. 17 Mar
मातृभाषा को लेकर लोकसभा में हंगामा
मंत्रालय में हिंदी के उपयोग को लेकर भाजपा सांसद के प्रस्ताव पर लोकसभा में जमक हंगामा हो रहा है. कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके जमकर हंगामा कर रहे हैं.
12:31 PM. 17 Mar 2012:31 PM. 17 Mar
स्पीकर ने दिया राहुल के आरोप का जवाब
राहुल गांधी केो आरोप पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने जवाब दिया है. बिडला ने लोकसभा में कहा कि एक- एक सवाल आप लोग 20 मिनट तक पूछते हैं और फिर कहते हैं सवाल पूछने नहीं दिया जाता है. 12 बजे के बाद प्रश्नकाल खत्म हो जाता है. राहुल ने कल स्पीकर पर सवाल नहीं पूछने देने का आरोप लगाया था.
12:31 PM. 17 Mar 2012:31 PM. 17 Mar
कोरोना के कारण सत्र रोकने की मांग पर पीएम नाराज
बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने आज कुछ सांसदों द्वारा सत्र को रोकने के लिए लिखे गये पत्र पर निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि हम देश के 130 करोड़ लोगों के प्रतिनिधि हैं.
12:31 PM. 17 Mar 2012:31 PM. 17 Mar
सत्र के बाद अपने क्षेत्रों में जाये सासंद- पीएम
भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद 3 अप्रैल तक चलेगी. उन्होंने सांसदों से कहा कि वे कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करें.
12:31 PM. 17 Mar 2012:31 PM. 17 Mar
एजीआर बकाया को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद के सुरेश ने लोकसभा में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा एजीआर बकाये के भुगतान पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है.
12:31 PM. 17 Mar 2012:31 PM. 17 Mar
लॉ कमीशन की रिपोर्ट पर बहस के लिए जयराम रमेश ने दिया नोटिस
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर आयी लॉ कमीशन की रिपोर्ट पर सूचित बहस और चर्चा की जरूरत को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है.
12:31 PM. 17 Mar 2012:31 PM. 17 Mar
कोरोना टोपी लगाकर पहुंचे सासंद
भाजपा सांसद राजकुमार चाहर संसदीय दल की बैठक के लिए पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग पहुंचे उन्होंने एक टोपी पहनी है जिस पर लिखा है कि ‘करो ना हैंड शेक-करो नमस्ते’
10:37 AM. 17 Mar 2010:37 AM. 17 Mar
भाजपा संसदीय दल की बैठक में पहुंचे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की संसदीय दल की बैठक के लिए पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग पहुंचे हैं. बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और मंत्री नितिन गडकरी पहले ही पहुंच चुके हैं.
10:37 AM. 17 Mar 2010:37 AM. 17 Mar
नयी दिल्ली : संसद के दोनों सदन में आज महत्वपूर्ण बिल पर चर्चा होना है. सरकार की कोशिश है कि सत्र के दौरान अधिक से अधिक बिल पास करा लिया जाये. वहीं विपक्ष दोनों सदनों में सरकार को एमपी के विधआयकों को बंधक बनाने की मुद्दे पर घेर सकती है. संसद LIVE UPDATE
मुख्य बातें
संसद के शुरू होने से पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक चल रही है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं. जहां लोकसभा में आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी, वहीं राज्यसभा में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लॉ कमिशन पर नोटिस देकर चर्चा कराने की मांग की है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.