'यार' पर लोकसभा में तकरार, उप सभापति कृष्णा तेन्नेटी ने जताई आपत्ति, हो गया हंगामा

Parliament Budget Session 2026: मंगलवार को भी लोकसभा में बजट सत्र काफी हंगामेदार रहा. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हुआ. बहस के दौरान 'यार' शब्द पर  पीठासीन सभापति तेन्नेटी ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने विपक्षी सदस्यों को फटकार लगाई.

Parliament Budget Session 2026: लोकसभा में बजट सत्र के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पूर्व आर्मी चीफ एमएम नरवणे की किताब का हवाला देते हुए चीन के साथ सैन्य टकराव का मुद्दा उठाने की कोशिश की. इसके बाद सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक शुरु हो गई, काफी हंगामा होने लगा. इसी दौरान विपक्ष के सदस्य वेणु गोपाल ने ‘यार’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर पीठासीन सभापति तेन्नेटी ने कड़ी आपत्ति जताई.

उप सभापति ने लगाई फटकार

बयान पर आपत्ति जताते हुए पीठासीन अध्यक्ष ने कहा कि यह संसद है, कोई निजी बातचीत की जगह नहीं. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अध्यक्ष को ‘यार’ जैसे शब्दों से संबोधित करना पूरी तरह गलत है और इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती. उन्होंने साफ शब्दों में कहा ‘आप चेयर को यार नहीं कह सकते हैं.’

सांसदों के निलंबन पर गरमाया सदन

लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण से जुड़े विषय पर दो दिनों से लोकसभा में गतिरोध जारी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हो रहा है. इसी दौरान सदन में कागज उछालने की घटना ने नया मोर्चा खोल दिया है. आसन के समीप कागज उछालने के मामले में आठ विपक्षी सांसदों को मौजूदा बजट सत्र की बची हुई अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है.  कांग्रेस के सात सदस्यों और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक सांसद को सदन से निलंबित किया गया. इस निलंबन के खिलाफ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया.

सदन कल 11 बजे तक के लिए स्थगित

सदन में गतिरोध के बीच नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण का हवाला देकर चीन का विषय उठाने की कोशिश की, लेकिन आसन से इसकी अनुमति नहीं मिली. हालांकि इस बीच राहुल गांधी ने इस लेख को सत्यापित किया और सदन के पटल पर रखा. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित होने के बाद इसे बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

राहुल गांधी ने लिखा ओम बिरला को पत्र

इधर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उन पर सरकार के इशारे पर खुद को सदन में बोलने से रोकने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा कि यह लोकतंत्र पर काला धब्बा है. उन्होंने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष और प्रत्येक सदस्य का बोलने का अधिकार लोकतांत्रिक व्यवस्था का अभिन्न अंग है, लेकिन इन बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकारों को दरकिनार किए जाने के कारण एक अजीब स्थिति पैदा हो गई है. राहुल गांधी ने कहा कि यह हमारे लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है, जिसके विरुद्ध मैं अपना कड़ा विरोध दर्ज कराता हूं. (इनपुट भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >