Panchamrit Kalash: पीएम मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को गिफ्ट किया कोल्हापुर का पंचामृत कलश, जानें खासियत

Panchamrit Kalash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय तीन देशों की यात्रा में हैं. पहले चरण में प्रधानमंत्री नाइजीरिया गए, उसके बाद जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील पहुंचे.

Panchamrit Kalash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया दौरे पर राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति टीनुबू को खास तोहफा भी दिया. प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति को सिलोफर ​​पंचामृत कलश भेंट किया

सिलोफर ​​पंचामृत कलश कोल्हापुर शिल्पकला का अद्भुत उदाहरण

सिलोफर ​​पंचामृत कलश कोल्हापुर, महाराष्ट्र की पारंपरिक शिल्पकला का एक अद्भुत उदाहरण है. यह सिलोफर ​​पंचामृत कलश उच्च गुणवत्ता वाली चांदी से बना है, जिसे कौशल और सटीकता के साथ आकार दिया गया है. इसमें कोल्हापुर के प्रसिद्ध धातुकर्म की सुंदर नक्काशी है. जिसमें अक्सर पुष्प पैटर्न, देवता और पारंपरिक कोल्हापुर डिजाइन शामिल होते हैं. कलश के हैंडल और ढक्कन को धार्मिक समारोहों के दौरान आसानी से उपयोग किया जा सके इसको ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. पंचामृत – दूध, दही, घी, शहद और चीनी का एक पवित्र मिश्रण है, जो धार्मिक अनुष्ठान में परोसा जाता है.

Also Read: PM Modi को मिला नाइजीरिया का सर्वोच्च पुरस्कार, 55 साल पहले महारानी एलिजाबेथ हुई थीं सम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में सोमवार को ब्राजील पहुंचे, जहां वह जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. मोदी नाइजीरिया की यात्रा पूरी करने के बाद दक्षिण अमेरिकी देश पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की. अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19 से 21 नवंबर तक गुयाना की यात्रा करेंगे.

Also Read: PM Modi In Nigeria: पीएम मोदी ने नाइजीरियाई राष्ट्रपति अहमद टिनुबू से की मुलाकात, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

पीएम मोदी नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

नाइजीरिया की अपनी यात्रा के दौरान मोदी को देश के राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ (जीसीओएन) से सम्मानित किया गया, जिससे वह यह सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति बन गए. अब तक ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी हस्ती रहीं जिन्हें 1969 में जीसीओएन से सम्मानित किया गया था. मोदी की नाइजीरिया यात्रा 17 वर्षों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम अफ्रीकी देश की पहली यात्रा थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >